फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में चलती सिटी बस में धुआं उठने से हड़कंप, ड्राइवर-कंडक्टर कूदे, यात्रियों को सुरक्षित उतारा

Sat, 15 Nov 2025 05:24 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के लिंक रोड-1 पर चलती बीसीएलएल बस से अचानक धुआं उठने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। ड्राइवर-कंडक्टर ने तुरंत सभी 8–10 यात्रियों को सुरक्षित उतारकर बड़ी दुर्घटना टाल दी। घटना के बाद निगम अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सिटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में शनिवार सुबह लिंक रोड-1 पर बीसीएलएल की एक लो-फ्लोर रेड बस से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बोर्ड ऑफिस चौराहे से न्यू मार्केट की ओर जा रही बस में अचानक धुआं उठते ही ड्राइवर और कंडक्टर बस से कूद पड़े और तुरंत यात्रियों को भी बाहर निकाला। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। बस TR-4 रूट पर बैरागढ़ से एम्स के बीच चलती है। शहर में लंबे समय से बीसीएलएल की बसों की खराब हालत पर सवाल उठते रहे हैं। घटना के बाद निगम अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 समय रहते काबू पाया गया
बीसीसएलएल के अधिकारियों ने बताया कि बस के पिछले हिस्से में शॉर्ट सर्किट की वजह से धुआं उठा। चालक ने तुरंत बस रोकी और स्थिति को नियंत्रित किया। उस समय बस में 8 से 10 यात्री यात्रा कर रहे थे, सभी सुरक्षित उतार लिए गए। बस के दस्तावेज पूर्ण हैं, फिर भी तकनीकी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- 78वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की शुरुआत, चार दिन तक चलेंगी तकरीरें, 19 देशों के जायरीनों का आना जारी
विज्ञापन


कमीशनर की पहल 16 नई बसें शुरू
परिषद की बैठक में जब यह मुद्दा उठा तो निगम कमिश्नर को बस संचालन बहाल करने के निर्देश मिले। इसके बाद ऑपरेटर फर्म इंक्यूबेट सॉफ्टटेक ने टैक्स व परमिट संबंधी मुद्दे हल किए और TR-4 रूट पर 16 नई CNG बसों का संचालन शुरू किया। अब शहर में कुल 76 बसें चल रही हैं ।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-सर्द हवाओं से कांप रहा मध्यप्रदेश, भोपाल सहित 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट,तापमान में गिरावट

घटना के समय बस की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा
बीसीएलएल अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में टर्बो में ऑयल खिंचने से एयर-फ्यूल संपर्क में गड़बड़ी आई, जिससे सफेद धुआं उठने लगा। अंतिम रिपोर्ट जांच के बाद आएगी। बस लिंक रोड-1 से गुजर रही थी और लगभग 40 किमी प्रति घंटा की गति से चल रही थी। कंडक्टर ने पीछे से उठ रहा धुआं देखा और तुरंत बस रुकवाकर यात्रियों को सुरक्षित उतारा। 2014 से 2023 के बीच कुल 368 बसें शहर में चलाई गई थीं, जिनमें से अधिकांश अब बंद हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें