फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: जिस घर में मां करती थी झाड़ू-पोछा, उसी घर में बेटे ने दिनदहाड़े डाला डाका; बंधक बनाकर डेढ़ लाख लूटे

Sun, 08 Feb 2026 04:13 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल

सार

Bhopal: टीटी नगर थाना क्षेत्र की 98 क्वार्टर कॉलोनी में नौकरानी के बेटे ने साथी संग मालकिन को बंधक बनाकर डेढ़ लाख नकद, मोबाइल व लैपटॉप लूट लिए। वारदात को कैसे अंजाम दिया गया, पढ़ें। 

विज्ञापन
लूट से दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित पॉश कॉलोनी 98 क्वार्टर में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला को बंधक बनाकर नकदी और कीमती सामान लूट लिया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने वाला युवक उसी नौकरानी का बेटा निकला, जो लंबे समय से पीड़िता के घर काम करती थी।

टीटी नगर पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे नौकरानी का बेटा गोलू रैकवार अपने एक साथी के साथ पीड़िता के घर पहुंचा। दरवाजा खुलते ही दोनों जबरन घर में घुस गए और महिला को काबू में लेकर अलमारी की चाबी मांगने लगे। चाबी न मिलने पर आरोपियों ने अलमारी तोड़ दी और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, एक एप्पल मोबाइल फोन और एक लैपटॉप लूटकर फरार हो गए।

घटना के समय पीड़िता घर पर अकेली थी। बीमारी के चलते वह छुट्टी पर थी और माइनिंग विभाग में कार्यरत बताई जा रही है। वारदात के बाद महिला ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीटी नगर थाना पुलिस सक्रिय हुई और कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी गोलू रैकवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: विंध्य के महान संत परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज ब्रह्मलीन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा जनसैलाब

पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई नकदी बरामद करने की पुष्टि की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने समूह के लोन की किस्त चुकाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कुछ दिन पहले ही एक गंभीर आपराधिक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच चिंता और चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें