फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: निगम मुख्यालय में सुरक्षा पर सवाल,अधूरी रेलिंग से गिरकर बुजुर्ग की मौत,जांच शुरू,कांग्रेस का तंज

Fri, 06 Mar 2026 06:19 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

भोपाल के तुलसी नगर स्थित नए नगर निगम मुख्यालय से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है, जबकि कांग्रेस ने अधूरी सुरक्षा व्यवस्था और खराब इंजीनियरिंग को हादसे की वजह बताया है। यदि ओपन एरिया में समय पर रेलिंग और सुरक्षा इंतजाम पूरे किए गए होते तो यह हादसा टाला जा सकता था।
विज्ञापन
यहीं से गिरे बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के तुलसी नगर स्थित नगर निगम के नए मुख्यालय में हुए हादसे ने भवन की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लिंक रोड नंबर-2 पर स्थित करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से बने इस भवन से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि बुजुर्ग गुरुवार को निगम के हाउसिंग फॉर ऑल (HFA) प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी लेने भवन पहुंचे थे। इसी दौरान वे ओपन एरिया से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिस स्थान से वे गिरे, वहां सुरक्षा रेलिंग या बाउंड्री का काम अधूरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हादसे के बाद मीडिया की एंट्री पर रोक
घटना के अगले दिन शुक्रवार को जब मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्हें भवन परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। मुख्य गेट पर कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया और अंदर जाने से मना कर दिया गया। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें “ऊपर से निर्देश” मिले हैं कि फिलहाल किसी को परिसर में प्रवेश न दिया जाए।

कांग्रेस ने निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल
घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भी नाराजगी जताई है। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अभिनव बरोलिया मौके पर पहुंचे और कहा कि भवन की खराब इंजीनियरिंग और अधूरी सुरक्षा व्यवस्था इस हादसे की वजह बन सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भवन के कुछ हिस्सों में जरूरी सुरक्षा इंतजाम पूरे नहीं किए गए हैं। पिछली तरफ बनी सीढ़ियां भी कवर नहीं की गईं और कई जगहों पर सुरक्षा रेलिंग अधूरी है। इस संबंध में पहले भी सवाल उठ चुके थे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-किताबों के खेल में फंसे अभिभावक, कवर बदला, दाम बढ़े, भोपाल डीईओ कार्यालय के सामने फूटा गुस्सा


उद्घाटन से पहले ही शुरू हो गया उपयोग
करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से बने नए निगम मुख्यालय का आधिकारिक उद्घाटन अभी तक नहीं हुआ है। इसके बावजूद कुछ विभागों को यहां शिफ्ट कर दिया गया है और कामकाज शुरू हो चुका है। हादसे के बाद अब भवन की अधूरी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कृषक कल्याण वर्ष पर कांग्रेस का हमला, किसानों को नहीं मिल रहा दाम, कृषि विभाग में 60% पद खाली


जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि यदि ओपन एरिया में समय पर रेलिंग और सुरक्षा इंतजाम पूरे किए गए होते तो यह हादसा टाला जा सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें