फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: वनरक्षक-जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 14,950 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पात्र

Sat, 15 Aug 2026 04:38 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

कर्मचारी चयन मंडल ने वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 14,950 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पात्र घोषित हुए हैं। अगले चरण में संबंधित विभाग दस्तावेजों और पात्रता का सत्यापन करेगा।
विज्ञापन
ईएसबी भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन मंडल ने वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में से 14,950 को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र माना गया है।
विज्ञापन

मंडल के अनुसार सहायक जेल अधीक्षक और जेल प्रहरी के रिक्त पदों के मुकाबले 10 गुना अभ्यर्थियों को, जबकि वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक के पदों के लिए 5 गुना अभ्यर्थियों को मेरिट और आरक्षण के आधार पर अगले चरण में शामिल किया जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 4 से 20 जून तक आयोजित हुई थी। परीक्षा के बाद मंडल ने आदर्श उत्तर कुंजी वेबसाइट पर जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी थीं। प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की समिति ने विचार किया और अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की। इसी अंतिम कुंजी के आधार पर परिणाम घोषित किया गया है।

अभी सभी अभ्यर्थियों के अंक जारी नहीं
मंडल ने बताया कि वन एवं जेल विभाग तथा वन विकास निगम के निर्देशों के तहत फिलहाल सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के सभी चरण पूरे होने के बाद अंक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-तिरंगामय हुआ मध्यप्रदेश: भोपाल में CM मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, जिलों में मंत्रियों ने किया ध्वजारोहण
विज्ञापन



अगले चरण में दस्तावेजों की जांच
ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों से अंकसूची, प्रमाण-पत्र और अन्य दस्तावेज जमा नहीं कराए गए थे। इसलिए अगले चरण के दौरान संबंधित विभाग अभ्यर्थियों की श्रेणी, संवर्ग, लिंग, जन्मतिथि, मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होने सहित अन्य पात्रताओं से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन करेगा।अभ्यर्थी अपना परिणाम और अगले चरण के लिए पात्र उम्मीदवारों की जानकारी कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। मंडल ने स्पष्ट किया है कि परिणाम जारी होने के बाद यदि किसी तरह की तकनीकी त्रुटि सामने आती है तो उसमें आवश्यक सुधार करने का अधिकार मंडल के पास सुरक्षित रहेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें