फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में छोटे तालाब ब्रिज पर बोरी में मिले गौवंश के अवशेष, जय भवानी संगठन का प्रदर्शन

Mon, 23 Mar 2026 01:08 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के छोटे तालाब ब्रिज पर एक बोरी में गौवंश के अवशेष से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से नाराज लोगों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। 
विज्ञापन
जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में स्थित काली मंदिर के बाहर रविवार देर रात एक बोरे में मवेशी के अवशेष मिलने से माहौल गर्मा गया। इस घटना के सामने आते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और अवशेष को गोवंश का बताते हुए मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: औचक दौरे पर सीधी पहुंचे सीएम का कड़ा एक्शन, कलेक्टर को हटाया, हवाला मामले में गुना एसपी भी नपे
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। संगठन के प्रमुख भानू हिंदू ने आरोप लगाया कि अवशेष की स्थिति से स्पष्ट होता है कि गोवंश की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: शिक्षकों के 1 लाख से ज्यादा पद खाली, तीन बार आंदोलन,नहीं बनी बात, चौथी बार सड़कों पर उतरेंगे अभ्यर्थी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें