गर्भवती किशोरी की मौत (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल में एक किशोरी की मौत के 22 दिन बाद दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। मामला कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का है। तबीयत खराब होने के बाद किशोरी की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के कारण चार महीने की गर्भवती होने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी संजय मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार किशोरी परिवार के साथ कटारा क्षेत्र में रहती थी। उसके माता-पिता मजदूरी करते थे। परिवार मूलत: छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला है। आरोपी मृतक किशोरी के पड़ोस में रहता था और परिचित था। किशोरी के माता-पिता के मजदूरी के लिए बाहर जाने के बाद किशोरी और आरोपी साथ ही रहते थे। इस दौरान आरोपी ने किशोरी का शारीरिक शोषण किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। कम उम्र में गर्भवती होने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। आरोपी ने उसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान 21 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि किशोरी चार महीने की गर्भवती थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में शुक्रवार को दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपी सजय मरकाम को पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मजदूरी का काम करता है।
एडिशनल डीसीपी राजेश भदौरिया ने बताया कि किशोरी की तबीयत खराब होने के बाद एम्स में इलाज चल रहा था। जहां उसकी नेचनल मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म होने की बात आई। जिसके कारण वह चार महीने की गर्भवती थी। इस मामले में 376 और पॉस्को एक्ट के शुक्रवार को केस दर्ज कर उसके परिचित युवक को हिरासत में लिया है।