फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: उज्जैन मेले के लिए रेलवे की तैयारी, भोपाल और संत हिरदाराम नगर से 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Thu, 12 Feb 2026 05:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

उज्जैन मेले के मद्देनजर 13 फरवरी से भोपाल और संत हिरदाराम नगर से कुल 3 जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें निर्धारित तिथियों तक प्रतिदिन चलेंगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में आयोजित होने वाले मेले के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेन सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्रीभार को कम करने के उद्देश्य से संत हिरदाराम नगर से 2 जोड़ी और भोपाल से 1 जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। सभी ट्रेनें 12 कोच की होंगी और निर्धारित तिथियों में प्रतिदिन संचालित होंगी।
विज्ञापन



उज्जैन–संत हिरदाराम नगर स्पेशल (13 से 22 फरवरी 2026)
09305: सुबह 9:00 बजे उज्जैन से प्रस्थान, दोपहर 1:30 बजे संत हिरदाराम नगर आगमन।
09306: दोपहर 2:30 बजे संत हिरदाराम नगर से प्रस्थान, शाम 7:30 बजे उज्जैन आगमन।
09313: शाम 4:00 बजे उज्जैन से प्रस्थान, रात 9:40 बजे संत हिरदाराम नगर आगमन।
09314: रात 10:30 बजे संत हिरदाराम नगर से प्रस्थान, अगले दिन रात 2:00 बजे उज्जैन आगमन।
इन ट्रेनों का ठहरावः तराना रोड, मक्सी, बेरछा, काली सिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल और सीहोर स्टेशनों पर रहेगा।

यह भी पढ़ें-बजट सत्र से पहले सियासी गर्मी, जीतू पटवारी ने CM को लिखा पत्र, तीन मंत्रियों को हटाने की मांग
विज्ञापन



उज्जैन–भोपाल स्पेशल (13 से 23 फरवरी 2026)
09307: रात 9:00 बजे उज्जैन से प्रस्थान, रात 1:48 बजे संत हिरदाराम नगर, 2:10 बजे भोपाल आगमन (13 से 22 फरवरी तक)।
09308: सुबह 3:10 बजे भोपाल से प्रस्थान, 3:35 बजे संत हिरदाराम नगर, सुबह 8:00 बजे उज्जैन आगमन (14 से 23 फरवरी तक)।
इन ट्रेनों का ठहरावः  तराना रोड, मक्सी, बेरछा, काली सिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल, सीहोर और संत हिरदाराम नगर में रहेगा।

यह भी पढ़ें-नए लेबर लॉ के खिलाफ भोपाल में बैंक के बाहर धरना-प्रदर्शन, चारों श्रम संहिताएं वापस लेने की मांग
विज्ञापन


अतिरिक्त यात्री भार को कम करने का प्रयास
पश्चिम मध्य रेलवे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री भार को कम करने के लिए ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।  ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा मिल सके। यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेनों की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद हेल्पलाइन 139 या आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें