फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: माघ मेले और चौथ माता मेले के लिए रेलवे की पहल,12 ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव, रेल यात्रियों को राहत

Thu, 01 Jan 2026 07:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

माघ मेला-2026 और चौथ माता मेले को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं दी हैं। माघ मेले के दौरान प्रयागराज रामबाग और झूसी स्टेशन पर भोपाल मंडल होकर गुजरने वाली 12 ट्रेनों को जनवरी-फरवरी 2026 में 2 मिनट का अतिरिक्त ठहराव मिलेगा। 
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला-2026 और चौथ माता मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल ने अतिरिक्त रेल सुविधाएं देने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज रामबाग और झूसी स्टेशन पर भोपाल मंडल होकर गुजरने वाली 12 ट्रेनों को 2 मिनट का अतिरिक्त ठहराव देने की घोषणा की है। यह सुविधा जनवरी और फरवरी 2026 में निर्धारित तिथियों पर लागू रहेगी।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते हैं प्रयागराज
रेलवे के अनुसार, माघ मेला के दौरान बड़ी संख्या में तीर्थयात्री प्रयागराज पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए यात्रियों की भीड़ को सुगम बनाने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इन ट्रेनों में जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, दानापुर-उधना, दरभंगा-पुणे, पुणे-दरभंगा, दरभंगा-अहमदाबाद, अहमदाबाद-दरभंगा, उधना-बनारस, बनारस-उधना, पुणे-गोरखपुर और गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस शामिल हैं। सभी ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में प्रयागराज रामबाग और झूसी स्टेशन पर 2 मिनट का अतिरिक्त ठहराव मिलेगा। वहीं दूसरी ओर, चौथ माता के मेले को लेकर भी रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। 05 जनवरी से 08 जनवरी 2026 के बीच भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों को चौथ का बरवाड़ा स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।

यह भी पढ़ें-इंदौर हादसे के बाद भोपाल सतर्क, दूषित पानी की आशंका, लिए सैंपल, अधिकारियों को सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथ का बरवाड़ा पर अस्थायी ठहराव वाली ट्रेनें
-गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर (08 जनवरी 2026)
--गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर-बिलासपुर (06 जनवरी 2026)

यह भी पढ़ें-नए साल से बदलेगा रेल सफर का टाइमटेबल, भोपाल मंडल की 26 ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव

यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि इस अस्थायी ठहराव से चौथ माता के मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन संख्या, तिथि और समय-सारिणी की जानकारी आधिकारिक रेलवे वेबसाइट, NTES या नजदीकी रेलवे स्टेशन से अवश्य सुनिश्चित कर लें।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें