फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: अप्रैल में रेल यात्रियों को झटका, भोपाल रूट की कई एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में निरस्त

Mon, 09 Mar 2026 06:33 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक कार्य के कारण 5 से 24 अप्रैल 2026 तक ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन अप्रैल में प्रभावित रहेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक कार्य के चलते लगभग 20 दिनों तक यातायात बंद रहने से तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।रेलवे प्रशासन के अनुसार गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-5 (अप मेन लाइन) पर स्थित वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में बदलने का कार्य किया जाएगा। इस काम के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे भोपाल मंडल होकर चलने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन



ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
18237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस : कोरबा से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक रद्द।
18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस : अमृतसर से 7 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक रद्द।
12410 हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस : 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द।
12409 रायगढ़–हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस : 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रद्द।
12807 विशाखापत्तनम-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस : 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल को रद्द।
12808 हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस : 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को रद्द।

यह भी पढ़ें-मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, दिग्विजय सिंह पहुंचे चुनाव आयोग, एक घर में 37 नाम होने की शिकायत
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर सुरक्षा, गति और संचालन सुविधा सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें