फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: एमपी में 13% ओबीसी होल्ड हटाने की मांग को लेकर भोपाल में प्रदर्शन, 6 साल से नियुक्ति का इंतजार

Sun, 10 May 2026 07:16 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के अंबेडकर पार्क में 13% ओबीसी होल्ड के कारण अटकी नियुक्तियों को लेकर विभिन्न विभागों के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले 6 वर्षों से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने और चयन होने के बावजूद उन्हें जॉइनिंग नहीं मिली। प्रदर्शन में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी पहुंचे।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपी में 13 प्रतिशत ओबीसी होल्ड के कारण विभिन्न विभागों की भर्ती प्रक्रियाओं में अटकी नियुक्तियों को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन रविवार को भोपाल के अंबेडकर पार्क में देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित नियुक्तियां जल्द जारी करने की मांग उठाई। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी धरना स्थल पहुंचे और अभ्यर्थियों का समर्थन किया।
विज्ञापन


6 साल से नियुक्ति का इंतजार
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले छह वर्षों से 13 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण विवाद के कारण उनकी नियुक्तियां अटकी हुई हैं। कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की, चयन सूची में नाम आया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नौकरी नहीं मिल सकी। उनका आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पद होल्ड कर दिए गए।

यह भी पढ़ें-एमपी में खत्म होगा आंधी-बारिश का दौर, अब लू और भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, 12 मई से अलर्ट
विज्ञापन



हर बार सिर्फ आश्वासन मिला
अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें लगातार जॉइनिंग का भरोसा दिया जाता रहा, लेकिन आज तक नियुक्ति नहीं मिली। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आखिर उनके पद किस कारण से होल्ड किए गए हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गई। युवाओं ने सरकार से जल्द होल्ड हटाकर नियुक्ति देने की मांग की।

जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा
धरना स्थल पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उनकी मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा वर्षों से नौकरी के इंतजार में भटक रहे हैं, लेकिन सरकार केवल आश्वासन दे रही है। पटवारी ने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाएं कराने और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नियुक्तियां रोकना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-पुणे-गोरखपुर के बीच चलेगी 62 ट्रिप डेली समर स्पेशल ट्रेन, इटारसी, रानी कमलापति और बीना में ठहराव


विभिन्न विभागों के अभ्यर्थी पहुंचे
अंबेडकर पार्क में हुए प्रदर्शन में अलग-अलग विभागों की भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें