फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: हनुमान को आदिवासी बताने पर सियासी तूल, उमंग सिंघार के बयान से राजनीति और आस्था दोनों में हड़कंप

Tue, 27 Jan 2026 07:56 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भगवान हनुमान और राम की वानर सेना को आदिवासी बताया, जिससे राजनीतिक और धार्मिक बहस छिड़ गई। कांग्रेस इसे आदिवासी पहचान से जोड़ रही है, जबकि बीजेपी ने बयान को धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला करार दिया।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर धार्मिक आस्था और आदिवासी पहचान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बड़वानी जिले में आयोजित एक आदिवासी सम्मेलन के दौरान दिए गए उनके वक्तव्य को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सेंधवा सबडिवीजन की गेरू घाटी में हुए आदिवासी अधिकार सम्मेलन में उमंग सिंघार ने रामायण के प्रसंगों का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान राम की वानर सेना आदिवासी समाज से जुड़ी थी। उन्होंने शबरी प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जंगलों में रहने वाले वे लोग आदिवासी थे, जिन्होंने राम की सेवा की और उनके संघर्ष में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


राम की जीत में आदिवासियों का योगदान
उमंग सिंघार ने कहा कि रामायण में सिर्फ एक शबरी नहीं थीं, बल्कि राम के साथ सेवा और संघर्ष में शामिल अधिकांश लोग आदिवासी समाज से थे। उनके अनुसार, राम की विजय में आदिवासियों का बड़ा योगदान रहा। इसी क्रम में उन्होंने भगवान हनुमान को आदिवासी परंपरा से जोड़ते हुए कहा कि गांव-गांव में हनुमान मंदिर हैं और आदिवासी समाज उनकी पूजा करता है। उन्होंने यह भी कहा कि हनुमान केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि उन लोगों के वंशजों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो जंगलों में रहते थे और राम के साथ खड़े हुए थे।

यह भी पढें-पंचमढ़ी नजूल क्षेत्र अभयारण्य से बाहर,सिंचाई-रोजगार-वन विकास पर हजारों करोड़ की मंजूरी
विज्ञापन



बीजेपी पर सीधा हमला
अपने बयान में उमंग सिंघार ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जब हिंदू आस्था की बात आती है तो उसे राजनीतिक प्रतीकों से जोड़ा जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी समाज की भूमिका को नजरअंदाज कर केवल राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढें-मध्य प्रदेश में जहरीले पानी पर सियासत तेज, सड़क पर उतरेगी यूथ कांग्रेस, 28 से शुरू होगी पदयात्रा

भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति
उमंग सिंघार के बयान पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस तरह के वक्तव्य धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले हैं और समाज में अनावश्यक विवाद पैदा कर सकते हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं द्वारा बार-बार आस्था और परंपराओं को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें