राजधानी भोपाल के भीम नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाला पुताई ठेकेदार था। वह नशे का आदी था, हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। अरेरा हिल्स थाना पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय डालचंद यादव पिता जुगल किशोर यादव भीम नगर छात्रावास के पास पीछे परिवार के साथ रहता था और पुताई का ठेका लेता था। वह जन्माष्टमी के दिर काम से लौटा तो शराब के नशे में था। पत्नी और बेटी पड़ोस में जन्माष्टमी की पूजा में शामिल होने चले गए थे। देर रात बेटी घर लौटी तो देखा के पिता को इस हालत में देखकर दंग रह गई। बेटी चिल्लाई तो आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। इस कारण से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो का है। पुलिस मृतक की पत्नी और बच्चों का बयान दर्ज करने के साथ पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्ते के भाई और अन्य पड़ोसियों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास करेगी।
दोनों भाई शराब पार्टी कर घर आए थे
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि एक स्थान पर पुताई के ठेका का पेमेंट मिला था। पेमेंट मिलने के बाद अपने भाई राकेश के साथ शराब पार्टी की थी। शराब पीने के बाद दोनों साथ ही घर लौटे थे। आत्महत्या से पहले युवक ने किसी परिजन या परिचित को कॉल या मैसेज भी नहीं किया, जिससे आत्महत्या के कारणों के संबंध में कुछ क्लू मिल सके।