फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: सीएसएमटी-आसनसोल के बीच एकतरफा समर स्पेशल ट्रेन, भोपाल मंडल से गुजरेगी, कई स्टेशनों पर ठहराव

Fri, 24 Apr 2026 09:35 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भारतीय रेल ने गर्मियों की भीड़ को देखते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से आसनसोल जंक्शन के बीच एकतरफा विशेष ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। 25 अप्रैल को रवाना होकर 27 अप्रैल को आसनसोल पहुंचेगी।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मियों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने यात्रियों को राहत देने के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसी क्रम में भोपाल मंडल के इटारसी होकर एक विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से आसनसोल जंक्शन के बीच एकतरफा चलेगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों ठहराव
गाड़ी संख्या 01109 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-आसनसोल जंक्शन समर स्पेशल ट्रेन है, जिसे एक फेरे के लिए चलाया जा रहा है। पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत इसका ठहराव इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों पर रहेगा। यह ट्रेन शनिवार 25 अप्रैल 2026 को दोपहर 14:30 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी। दूसरे दिन 26 अप्रैल को यह इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना पहुंचेगी और तीसरे दिन 27 अप्रैल 2026 को सुबह 04:40 बजे आसनसोल जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जो यात्रियों को गर्मी के मौसम में राहत देंगे।

ट्रेन का विस्तृत समय और मार्ग
यह विशेष ट्रेन 25 अप्रैल 2026 को दोपहर 14:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होगी। 26 अप्रैल को इटारसी में 04:05 बजे, जबलपुर में 07:50 बजे, कटनी में 09:35 बजे और सतना में 11:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 27 अप्रैल को सुबह 04:40 बजे आसनसोल जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन केवल एक ही फेरे के लिए चलाई जा रही है।
विज्ञापन


कोच संरचना और ठहराव
ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें एक वातानुकूलित द्वितीय और एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का डिब्बा शामिल है। इसके अलावा 14 शयनयान श्रेणी, चार सामान्य श्रेणी और दो एसएलआरडी डिब्बे लगाए गए हैं। ट्रेन दादर सेंट्रल, ठाणे, कल्याण जंक्शन, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन के साथ इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी जंक्शन और सतना जंक्शन पर रुकेगी। आगे यह मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया जंक्शन, कोडरमा, धनबाद जंक्शन सहित कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यह भी पढ़ें-लेंसकार्ट के बाद फिर ड्रेस कोड पर बवाल, फैक्ट्री में तिलक-बिंदी पर रोक,हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
विज्ञापन



यात्रियों के लिए जानकारी
यात्री इस समर विशेष ट्रेन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ट्रेन की समय-सारणी और ठहराव की जानकारी के लिए वे रेल सहायता क्रमांक 139 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल अनुप्रयोग के माध्यम से भी पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले सभी विवरण जरूर जांच लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें