भोपाल: सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोमवार को बैरसिया में सांसद चौपाल लगाई। चौपाल में महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। चौपाल में जनता ने 1100 केवी की लाइन मुद्दा उठाया। वार्ड क्रमांक 13 की जनता ने सांसद को बताया कि 10 साल से परेशान हो रहे है। स्थानीय लोगों की तरफ से लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि लाइन की चपेट में आने से कई लोग विकलांग हो गए है। हाथ और पैर से विकलांग होने के साथ ही कई लोगों को सुनाई देना बंद हो गया है। लोगों को का कहना है कि लाइन को शिफ्ट करने का बोलने पर पैसे मांगे जा रहे है। इस पर सांसद ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत लाइन को शिफ्ट करने की कार्रवाई करने को कहा। साथ ही लाइन के कारण विकलांग बच्ची को सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन भी सांसद ने दिया।
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बैरसिया के एक अनाथ बच्चे का भारण पोषण की जिम्मेदारी लेने की भी बात कही है। 8 साल के बच्चे का पिता मां के कत्ल में जेल में है। युवराज नाम के बच्चे का पालन पोषण अभी बैरसिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी करते आ रहे है।