फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: आज शाम 4 बजे जारी होगा MP बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट, विद्यार्थियों का इंतजार खत्म

Fri, 12 Jun 2026 09:09 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का परिणाम आज शाम 4 बजे जारी होगा। मुख्य परीक्षा में 6.89 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 4.66 लाख से अधिक विद्यार्थी सफल रहे। करीब 1.47 लाख विद्यार्थियों को दूसरा अवसर मिला, जबकि अंक सुधारने वाले छात्र भी द्वितीय परीक्षा में शामिल हुए। 
विज्ञापन
एमपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) द्वितीय परीक्षा वर्ष-2026 का परिणाम शुक्रवार को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। विद्यार्थी मंडल की वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा में 6.89 लाख विद्यार्थी हुए थे शामिल
इस वर्ष एमपी बोर्ड की 12वीं मुख्य परीक्षा में कुल 6 लाख 89 हजार 746 विद्यार्थी शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किया गया था। परीक्षा में नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 76.01 प्रतिशत रहा। कुल 4 लाख 66 हजार 406 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे।

करीब 1.47 लाख विद्यार्थियों को मिला दूसरा मौका
मुख्य परीक्षा में करीब 1 लाख 47 हजार विद्यार्थी सफल नहीं हो सके थे। इसके अलावा ऐसे छात्र-छात्राओं को भी मौका दिया गया, जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे। इन्हीं विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने द्वितीय परीक्षा आयोजित की थी।
विज्ञापन


7 से 25 मई तक आयोजित हुई थी द्वितीय परीक्षा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत इस वर्ष पूरक परीक्षा की जगह द्वितीय परीक्षा प्रणाली लागू की गई है। 12वीं की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई तक प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में असफल विद्यार्थियों के साथ अंक सुधारने वाले छात्र भी शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें-MP में प्री-मानसून का असर तेज, आज छह जिलों में गिरेंगे ओले, कई शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट
विज्ञापन



उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण है परिणाम
द्वितीय परीक्षा का परिणाम उन विद्यार्थियों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जो कॉलेजों, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अपनी अंकसूची डाउनलोड कर सकेंगे और आगे की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें