फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: गीतांजलि कॉम्पलेक्स में भीषण आग, घर के भीतर बंद पालतू डॉग की मौत, बाहर बंधा साथी तड़पता रहा

Thu, 12 Feb 2026 10:01 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

भोपाल के गीतांजलि कॉम्पलेक्स में फ्रिज विस्फोट से लगी आग में एक पालतू डॉग की मौत हो गई। दमकल ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन फ्लैट का सामान पूरी तरह जल गया। आग जिस कमरे में लगी, वहां रखा सारा घरेलू सामान पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के पीएनटी चौराहे के पास स्थित गीतांजलि कॉम्पलेक्स में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। ब्लॉक नंबर-10 के ग्राउंड फ्लोर स्थित फ्लैट में कथित तौर पर फ्रिज में विस्फोट होने से आग भड़क उठी। हादसे में घर के अंदर बंद एक पालतू डॉग की जलकर मौत हो गई, जबकि बाहर बंधा दूसरा डॉग अपने साथी की मौत के बाद देर तक करुण स्वर में रोता रहा।
विज्ञापन


चानक घना धुआं निकलता दिखा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे फ्लैट से अचानक घना धुआं निकलता दिखाई दिया। पड़ोस में रहने वाले आशीष धोर की बेटी ने सबसे पहले धुआं देखा और शोर मचाकर लोगों को सतर्क किया। सूचना मिलते ही फायर कंट्रोल रूम को कॉल किया गया।
घटना स्थल के पास ही एक निजी अस्पताल है। अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अपने फायर सिस्टम से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण वह प्रभावी नहीं हो सका। इसके बाद कर्मचारियों और रहवासियों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू
भोपाल नगर निगम की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। इस दौरान पूरी इमारत में धुआं भर गया, जिससे ऊपरी मंजिलों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। कई परिवार एहतियातन बाहर निकल आए। फायर अधिकारी सौरभ कुमार पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फ्रिज में विस्फोट से आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि विस्फोट की असली वजह की जांच जारी है। आग जिस कमरे में लगी, वहां रखा सारा घरेलू सामान पूरी तरह जल गया।

यह भी पढ़ें-नए लेबर लॉ के खिलाफ भोपाल में बैंक के बाहर धरना-प्रदर्शन, चारों श्रम संहिताएं वापस लेने की मांग
विज्ञापन


दर्दनाक दृश्य ने झकझोरा
हादसे के समय एक पालतू डॉग घर के भीतर बंद था, जो धुएं और आग की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाहर बंधा दूसरा डॉग अपने साथी के लिए लंबे समय तक तड़पता और रोता रहा। इस दृश्य ने आसपास के लोगों को भावुक कर दिया।
समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि एक परिवार को भारी नुकसान झेलना पड़ा और एक बेजुबान जानवर की जान चली गई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें