फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: महिला-पुरुष ने बड़े तालाब में कूदकर की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

Wed, 24 Jul 2024 02:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल

सार

श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार बोट क्लब पंप हाउस के पास दो शव पड़े हुए मिले। दोनों के प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मृतक सतना का रहने वाला था और शादीशुदा भी था, जबकि महिला विधवा थी।  
विज्ञापन
महिला और पुरुष ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के बोट क्लब स्थित पंप हाउस के पास बुधवार सुबह एक महिला और पुरुष की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौक पर पहुंची श्यामला हिल्स पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

महिला की शिनाख्त बागसेवनिया में रहने वाली प्रिया साहू पत्नी स्व. दशरथ साहू के रूप में हुई। वहीं, पुरुष की पहचान दुर्गेश सोनी निवासी टिकुरिया टोला, सतना के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला मानकर जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि महिला और पुरुष दोनों में गहरी मित्रता होगी और अपनी मित्रता को एक मोड़ तक नहीं पहुंचा पाने या किसी अन्य कारणों से उन्होंने आत्महत्या की होगी। बताया जाता है कि दोनों की कुछ साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। 

श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बोट क्लब पंप हाउस के पास दो शव पड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। इसके बाद पंप हाउस के पास सड़क किनारे एक स्कूटी खड़ी थी, जिसके आधार पर महिला की शिनाख्त प्रिया साहू निवासी विश्वकर्मा नगर, बागसेवनिया के रूप में हुई। वहीं, पुरुष की पहचान 33 वर्षीय दुर्गेश सोनी निवासी टिकुरिया टोला सतना के रूप में हुई। 
विज्ञापन


पहले महिला फिर पुरुष ने कूदकर की आत्महत्या
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि महिला-पुरुष दोनों एक ही मोपेड से सुबह बोट क्लब पहुंचे थे। कुछ देर तक दोनों इधर-उधर टहल रहे थे, इसके बाद महिला ने बड़े तालाब में छलांग लगा दी। महिला के छलांग लगाने के चंद मिनट बाद ही पुरुष ने भी छलांग लगा दी। पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस को यह कहानी वहां टहल रहे एक युवक ने बताई है। हालांकि, युवक घटना का प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। उसने बताया कि बोट क्लब में सुबह कुछ लोग टहल रहे थे, जिन्होंने बताया है कि पहले महिला और फिर पुरुष ने बड़े तालाब में छलांग लगाई। 

शादीशुदा था दुर्गेश
दुर्गेश भोपाल की प्रिया के संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए आया था। हालांकि, भोपाल में दुर्गेश कितने दिन पहले यहां आया था, यह खुलासा नहीं हो सका है। बताया जाता है कि दुर्गेश सोनी शादीशुदा था और प्रिया विधवा थी। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले को खुलासा करने वाली है। दुर्गेश के परिजनों के भोपाल पहुंचने का इंतजार है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें