फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: अवैध कॉलोनियों में परमिशन देने पर 20 आर्किटेक्ट के लाइसेंस रद्द

Fri, 12 May 2023 11:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल नगर निगम समय-समय पर प्राधिकृत आर्किटेक्ट द्वारा जारी की गई भवन अनुमतियों को परीक्षण कराता है। इसके तहत ही जांच में 2016 से 2021 की जारी अनुमतियों में गड़बड़ी पाई गई।
विज्ञापन
भोपाल नगर निगम - फोटो : अम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल नगर निगम ने अवैध कॉलोनियों में परमिशन देने और निर्धारित फीस में हेराफेरी करने पर बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम ने 20 आर्किटेक्ट के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। साथ ही एक आर्किटेक्ट पर एफआईआर भी कराई गई है।
विज्ञापन

भोपाल नगर निगम समय-समय पर प्राधिकृत आर्किटेक्ट द्वारा जारी की गई भवन अनुमतियों को परीक्षण कराता है। इसके तहत ही जांच में 2016 से 2021 की जारी अनुमतियों में गड़बड़ी पाई गई।

इनमें आर्किटेक्ट द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए टीएडंसीपी के स्वीकृत नक्शे के विपरीत और खसरा भूमियों की शासकीय भूमि, ग्रीन बेल्टी की भूमि समेत अवैध कॉलोनियों में अनुमतियों जारी कर दी गई। यह भी तथ्य सामने आया कि आर्किटेक्ट द्वारा फीस में गड़बड़ी कर नगर निगम को राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार 3200 वर्गफिट जमीन पर भवन अनुज्ञा जारी करने के लिए आर्किटेक्ट का प्राधिकृत किया गया है। भोपाल में 96 आर्किटेक्ट को लाइसेंस दिए गए है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें