फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: तीन बिल्डरों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 300 करोड़ के अघोषित निवेश और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद

Fri, 20 Dec 2024 12:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

विभाग को इन बिल्डरों से जुड़े अघोषित निवेश का पता चला है, जिसमें लगभग 300 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। छापेमारी के दौरान 25 बैंक लॉकरों और पांच करोड़ रुपये नकद के साथ ज्वेलरी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
आयकर विभाग रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में भोपाल के तीन बिल्डरों के यहां जारी आयकर विभाग की छापेमारी गुरुवार को भी जारी रही। विभाग ने तीनों बिल्डरों त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी, क्वालिटी बिल्डर और ईशान बिल्डर के 52 ठिकानों पर बुधवार को रेड शुरू की थी। विभागी कार्रवाई में अघोषित रूप से विभिन्न कंपनियों में लगभग 300 करोड़ रुपये के निवेश की जानकारी मिली है। ये कंपनियां भोपाल, इंदौर के अतिरिक्त जबलपुर, कटनी और रायपुर की हैं। निवेश में छत्तीसगढ़ के बड़े खनन कारोबारी का नाम भी सामने आ रहा है।

विज्ञापन




बता दें कि आयकर विभाग की ओर से भोपाल में 49, इंदौर में दो और ग्वालियर में एक स्थान पर छापेमारी की गई है। ये ठिकाने तीनों बिल्डरों से जुड़े हैं। 

सहारा सिटी का सौदा
त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के राजेश शर्मा और उनके साथियों द्वारा भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित सहारा सिटी में 110 एकड़ जमीन खरीदे जाने की जानकारी मिली है। यह सौदा आयकर विभाग के निशाने पर है। दस्तावेजों की जांच में कई अनियमितताएं उजागर हुई हैं।
विज्ञापन


25 बैंक लॉकर और नकदी बरामद
आयकर विभाग को अब तक की कार्रवाई में 25 बैंक लॉकर मिले हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में नकदी और ज्वेलरी छिपाई गई है। विभाग को पांच करोड़ रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। हालांकि, इन लॉकरों में मिली नकदी और ज्वेलरी का मूल्यांकन अभी बाकी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें