फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: मध्य प्रदेश विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष पद से हेमंत कटारे का इस्तीफा, पारिवारिक कारण बताया

Fri, 20 Feb 2026 07:07 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजते हुए परिवार और क्षेत्र की जनता को समय न दे पाने को कारण बताया। कटारे ने कहा कि पार्टी जिसे भी जिम्मेदारी देगी, वे पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
हेमंत कटारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने की जानकारी दी है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है। कटारे ने पत्र में कहा है कि वे परिवार और अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए पद छोड़ना उचित समझते हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि पार्टी जिसे चाहे यह जिम्मेदारी सौंपे, वे पूरी निष्ठा से सहयोग करेंगे और संगठन के प्रति आभारी रहेंगे।
विज्ञापन



पारिवारिक जिम्मेदारियों और समय की कमी कारण
प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने जानकारी देते हुए बताया कि कटारे ने अपने इस्तीफे में पारिवारिक जिम्मेदारियों और समय की कमी को कारण बताया है। उनका कहना है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र को अपेक्षित समय नहीं दे पा रहे थे, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया।पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह इस्तीफा केवल उपनेता प्रतिपक्ष पद से संबंधित है। कटारे कांग्रेस पार्टी के सदस्य बने रहेंगे और संगठन के साथ सक्रिय रूप से कार्य करते रहेंगे। इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा या नहीं, इस पर अंतिम निर्णय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-नेता प्रतिपक्ष बोले-अभी तक नहीं उतरा भागीरथपुरा का भूत, विधानसभा में औकात वाले बयान पर विवाद जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक पृष्ठभूमि
हेमंत कटारे 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अरविंद भदौरिया को 20 हजार से अधिक वोटों से हराकर चर्चा में आए थे। वे पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के पुत्र हैं। अटेर सीट से उनका राजनीतिक सफर 2013 में शुरू हुआ था। उपनेता प्रतिपक्ष पद से उनका इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस की सियासत में नई हलचल पैदा कर सकता है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें