फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: SIR में फर्जी आपत्तियों का खुलासा, एक व्यक्ति के नाम से 7 फॉर्म, 10 हजार मामलों की जांच शुरू

Fri, 30 Jan 2026 07:31 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

भोपाल में SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फर्जी आपत्तियों का मामला सामने आया है। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एक व्यक्ति के नाम से सात झूठे फॉर्म दर्ज किए गए। जिलेभर में नाम हटाने के लिए 10 हजार से ज्यादा फार्म-7 मिले हैं। कलेक्टर ने कहा कि हर आपत्ति की गहन जांच के बाद ही किसी मतदाता का नाम सूची से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
जिला स्टैंडिंग कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दूसरे चरण के दौरान मतदाता सूची की शुद्धता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए फर्जी आपत्तियां दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया की पारदर्शिता पर संदेह गहराया है। कोटरा सुल्तानाबाद इलाके में रहने वाले लीलाधर के नाम से मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए सात आपत्तियां दर्ज कराई गईं, जबकि लीलाधर ने ऐसी किसी भी आपत्ति से साफ इनकार किया है। 
विज्ञापन



मोबाइल नंबर भी फर्जी, जांच में नए खुलासे
फर्जी आपत्तियों में तकनीकी गड़बड़ियां भी सामने आई हैं। एक मामले में फॉर्म-7 में आपत्तिकर्ता का नाम अलग दर्ज है, जबकि मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति का पाया गया। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास सिंह के नाम से दर्ज आपत्ति में मोबाइल नंबर एक भाजपा नेता का निकला, जिन्होंने किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज करने से इनकार किया है।

जिलेभर में 10 हजार से ज्यादा आपत्तियां
जिला प्रशासन के अनुसार, भोपाल की सात विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 10,143 फार्म-7 (नाम हटाने के लिए) प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा:80,892 फार्म-6 (नए नाम जोड़ने के लिए) 47,493 फार्म-8 (संशोधन के लिए) दर्ज किए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 21.25 लाख से अधिक है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-चयन के बाद भी बेरोजगारी, जॉइनिंग लेटर न मिलने से भड़के चयनित शिक्षक, DPI में किया प्रदर्शन


स्टैंडिंग कमेटी में उठा मामला
फर्जी आपत्तियों के बीच शुक्रवार को विशेष रोल पर्यवेक्षक श्रुति सिंह की अध्यक्षता में जिला स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और मतदाता सूची को शुद्ध व पारदर्शी बनाए रखने पर जोर दिया गया। श्रुति सिंह ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है और यह सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-आधे प्रदेश में छाया कोहरा,स्ट्रॉन्ग सिस्टम से 3 दिन बदलेगा मौसम,भोपाल-इंदौर-ग्वालियर भीगेंगे

कलेक्टर बोले- बिना जांच नहीं कटेगा नाम
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने साफ कहा कि फार्म-7 के तहत प्राप्त सभी आपत्तियों की बीएलओ और एआरओ स्तर पर भौतिक जांच कराई जा रही है। मतदाता नहीं मिलने पर नोटिस जारी कर पक्ष सुना जाता है।उन्होंने कहा, किसी भी मतदाता को घबराने की जरूरत नहीं है। बिना पूरी जांच के किसी का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जाएगा। SIR में गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस भी हमलावर हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने बड़ी संख्या में नाम हटाने पर सवाल उठाते हुए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर जांच और सुधार की मांग की है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें