फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल पुलिस का चुनावी एक्शन, आधी रात को दबिश देकर पकड़े 521 बदमाश

Mon, 06 Nov 2023 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शहर के सभी थानों में स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ की गई। आरोपी के फरार होने व वारंट तामीली न होने से न्यायालय में प्रकरण लंबित थे। वारंट की तामिली से मामले का निराकरण होकर पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा। तामील कराए गए वारंटों में मर्डर, रेप, लूट, चेक बाउंस, फ्रॉड समेत अनेक गंभीर मामलों के अपराधी भी हैं। 
 
विज्ञापन
भोपाल पुलिस ने दबिश देकर 521 बदमाशों को हिरासत में लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात शहर के चारों जोन में कॉम्बिन्ग गश्त कर 521 बदमाशों को धरदबोचा है। 6 घंटे तक चली इस गश्त में 800 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार चुनाव के समर में भोपाल पुलिस 12 कॉम्बिन्ग गश्त में अब तक 6000 हजार बदमाशों को अंदर का चुकी है। भोपाल पुलिस को इनकी लंबे समय तलाश थी।  
विज्ञापन


इतने बजे शुरू हुई गश्त
रात्रि 10:00 बजे से गश्त प्रारंभ की गई थी। सुबह करीब 4 बजे तक ये कार्रवाई चलती रही। महज 6 घंटे की गश्त में कुल 290 स्थायी वारंट एवं 231 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 521 वारंट की तामिली कराई गई। साथ ही गुंडा, बदमाश, हिस्ट्रीशीटर चेक किए गए एवं आबकारी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।

इस जोन में इतने
जोन 4 क्षेत्र में 109 स्थायी, 51 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 160 वारंट तामील किए गए, जिसमें थाना निशातपुरा पुलिस सर्वाधिक द्वारा 49 स्थायी वारंट व 4 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 53 वारंट तामील कराए गए। वहीं जोन 3  क्षेत्र में 62 स्थायी एवं 84 गिरफ्तारी वारंट समेत 146 वारंटी पर कार्रवाई की गई, जिसमें थाना शाहजहांनाबाद द्वारा सर्वाधिक 19 स्थायी वारंट व 8 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 27 वारंट तामील कराए गए। जोन 1 क्षेत्र में 85 स्थायी एवं 53 गिरफ्तारी वारंट समेत 138 वारंटी पर कार्रवाई की गई। इसमें थाना कमला नगर द्वारा सर्वाधिक 17 स्थायी वारंट व 5 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 22 वारंट तामील कराए गए। जोन 2 क्षेत्र में 34 स्थायी एवं 43 गिरफ्तारी वारंट समेत 77 वारंटी पर कार्रवाई की गई। इसमें थाना पिपलानी  द्वारा सर्वाधिक 10 स्थायी वारंट व 6 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 16 वारंट तामील कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तारीख को इतने बदमाश पकड़े
 1- दिनांक 05-06/02/2022 कुल 268 स्थायी /गिरफ्तारी वारंट।
2- दिनांक 25-26/03/2022 कुल 511 स्थायी /गिरफ़्तारी वारंट।
3- दिनांक 20-21/06/2022 कुल 601 स्थायी /गिरफ़्तारी वारंट।
4- दिनांक 19-20/09/2022 कुल 726 स्थायी /गिरफ़्तारी वारंट।
5- दिनांक 10-11/12/2022 कुल 1024 स्थायी /गिरफ़्तारी वारंट।
6. दिनांक 05-06/03/2023 कुल 460 स्थायी /गिरफ़्तारी वारंट।
7. दिनांक 12-13/08/2023 को जोन-03 तथा जोन-04 में कुल 406 स्थायी /गिरफ्तारी वारंट।
8. दिनांक 27-28/08/23  को जोन-03 क्षेत्र में कुल 131 गिरफ्तारी/स्थायी वारंट तामील किए गए।
9. दिनांक 29-30/08/23  को जोन-01 तथा जोन-02 क्षेत्र में कुल 131 गिरफ्तारी/स्थायी वारंट तामील किए गए।
10.  दिनांक 22-23/09/23  को l जोन-03 क्षेत्र में कुल 148 गिरफ्तारी/स्थायी वारंट तामील किए गए।
11.  दिनांक 07-8/10/23  को चारों जोन क्षेत्र में कुल 767 गिरफ्तारी/स्थायी वारंट तामील किए गए ।
12.  दिनांक 05-06/11/23  को चारों जोन क्षेत्र में कुल 521 गिरफ्तारी/स्थायी वारंट तामील किए गए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें