जनगणना में कार्य करने में लगे अधिकारी-कर्मचारी की छुट्टियों पर रोक
- फोटो : अमर उजाला
भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत भोपाल जिले में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि के दौरान जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं ले सकेंगे। आदेश में कहा गया है कि यह कार्य राष्ट्रीय महत्व का है, इसलिए इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करना अनिवार्य होगा।