फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल के बाजारों में दीपावली की चहल-पहल शुरू, भीड़ से निपटने प्रशासन ने किया पुख्ता इंतजाम

Tue, 14 Oct 2025 07:53 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दिवाली के पहले राजधानी भोपाल के बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम ने बाजारों में विशेष व्यवस्थाएं की हैं। वहीं, ट्रैफिक और पार्किंग से राहत दिलाने के लिए व्यापारिक संगठन भी सक्रिय हुए हैं। 
विज्ञापन
न्यू मार्केट भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के नजदीक आते ही राजधानी के बाजार रौशन हो गए हैं। खरीदारी के लिए उमड़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम ने बाजारों में विशेष व्यवस्थाएं की हैं। वहीं, ट्रैफिक और पार्किंग से राहत दिलाने के लिए व्यापारिक संगठन भी सक्रिय हुए हैं। प्रमुख बाजारों में साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने और यातायात नियंत्रण पर खास फोकस किया जा रहा है। मंगलवार को भी बाजार में काफी भीड़ देखने को मिली दीपावली के पहले आए पुष्य नक्षत्र की रौनक बाजारों में नजर आया। 
विज्ञापन




फुटपाथों पर कब्जा, राहगीरों को मुश्किल
इधर त्योहारों के दौरान बाजारों में अतिक्रमण की समस्या चरम पर है। फुटपाथों पर दुकानों के कारण राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ रहा है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। गुमठियों, ठेलों और अस्थायी दुकानों ने सड़कें संकरी कर दी हैं। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाइयां हुईं हैं, लेकिन स्थायी विकल्पों के अभाव में समस्या दोबारा लौट आई है। हॉकर कॉर्नर जैसे समाधान मौजूद हैं लेकिन उनका उपयोग नहीं हो रहा।
विज्ञापन



पटाखा बाजार के लिए 1,100 अस्थायी दुकानों को लाइसेंस
दिवाली को देखते हुए पटाखा कारोबार के लिए शहर में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। जिला प्रशासन ने थोक विक्रेताओं की 20 स्थायी दुकानों और 14 दुकानों को 500 किलो तक स्टॉक रखने की अनुमति दी है। इसके अलावा करीब 1,100 अस्थायी दुकानों को लाइसेंस दिए जा रहे हैं। इन दुकानों को अस्थायी पटाखा बाजारों में लगाया जाएगा। दुकानें लॉटरी सिस्टम के तहत आवंटित की जाएंगी और तय स्थान पर ही लगाई जा सकेंगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने सफाई और निगरानी के दिए निर्देश
नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बताया कि दीपावली और उससे पहले के सभी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए प्रमुख बाजार क्षेत्रों में रात के समय भी सफाई व्यवस्था लागू की गई है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं, और जहां-जहां पार्किंग की सुविधा है, वहां निगम कर्मचारियों की विशेष तैनाती की जाएगी।


यह भी पढ़ें-भोपाल में लगे पोस्टर, ‘अपना त्योहार, अपनों से व्यवहार’, VHP बोली-इसका उद्देश्य हिंदू व्यापारियों का समर्थन

फायर सेफ्टी के लिए अनिवार्य नियम
- दुकानें 10-10 फीट की दूरी पर लगेंगी
- दुकानों में फायर एक्सटिंग्विशर, रेत की बाल्टियां, और टिन शेड अनिवार्य
- खुली बिजली बत्तियों, तेल-गैस लैंप पर रोक
- आमने-सामने दुकानें नहीं लगाई जाएंगी
- बिजली वायरिंग सुरक्षित ढंग से लगाना जरूरी


यह भी पढ़ें-आवासीय इलाके में शराब की दुकान, जनसुनवाई में पहुंचा मामला, मंदिर को अवैध बताने पर भड़के रहवासी

बेतरतीब ट्रैफिक और अतिक्रमण से शहर परेशान
त्योहारों के समय बाजारों में ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। फुटपाथों की कमी, बेतरतीब पार्किंग, और सड़क किनारे अस्थायी दुकानों के कारण शहर का 80 प्रतिशत हिस्सा पैदल चलने लायक नहीं रह गया है।रेड लाइट के समय जाम की स्थिति बनती है और राहगीरों को वाहन के बीच से गुजरना पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें