फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: डॉ. बाला सुसाइड केस में विवादित डॉ. अरुणा कुमार की जीएमसी में वापसी, जूडा ने दी हड़ताल की चेतावनी

Thu, 04 Jan 2024 09:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


गांधी मेडिकल कॉलेज में डॉ. अरुणा कुमार की पुन: पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इसको लेकर जूनियर डॉक्टरों ने विरोध जताया था। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से डॉ. अरुणा कुमार की पदस्थापना आदेश को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
जीएमसी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में डॉ. अरुणा कुमार को फिर प्रोफेसर बना दिया है। उनकी चिकित्सा शिक्षा विभाग से वापसी पर जूनियर डॉक्टर ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है। इससे जीएमसी से संबद्ध हमीदिया अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बिगड़ सकती हैं।
विज्ञापन


गांधी मेडिकल कॉलेज में डॉ. अरुणा कुमार की पुन: पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इसको लेकर जूनियर डॉक्टरों ने विरोध जताया था। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से डॉ. अरुणा कुमार की पदस्थापना आदेश को निरस्त करने की मांग की है। जूनियर डॉक्टरों ने आदेश निरस्त नहीं करने पर गुरुवार देर रात हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। 

बता दें, जीएमसी के स्त्री रोग विभाग की डॉक्टर बाला सरस्वती सुसाइड केस को लेकर जूनियर डॉक्टर 31 जुलाई 2023 को हड़ताल पर चले गए थे। जूनियर डॉक्टर विभाग की प्रोफेसर डॉ. अरुणा कुमार को हटाने की मांग कर रहे थे। जूडा और तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की बैठक में कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल खत्म हुई थी। अब फिर अरुणा कुमार को प्रोफेसर बना कर जीएमसी भेजने पर जूडा ने देर रात हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें