फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: कांग्रेस का आरोप, फॉर्म‑7 का दुरुपयोग, मतदाता सूची से नाम हटाने की कोशिश, थाने में शिकायत दर्ज

Tue, 03 Feb 2026 06:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

दक्षिण‑पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सेवनिया गोंड में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि फॉर्म‑7 का दुरुपयोग कर कुछ पुराने मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की गई। कांग्रेस ने टीटी नगर एसीपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
टीटी नगर एसीपी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के दक्षिण‑पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सेवनिया गोंड में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि फॉर्म‑7 का दुरुपयोग कर कुछ पुराने मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने टीटी नगर एसीपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। कांग्रेस का कहना है कि यह कदम मतदाता अधिकार पर हमला है और सभी नागरिकों के मतदान अधिकार की रक्षा करना जरूरी है। शिकायत के माध्यम से कांग्रेस ने अधिकारियों से कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि हमने बूथ क्रमांक 12 और 13 के मतदाताओं के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह लड़ाई सिर्फ कुछ नाम बचाने की नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। किसी भी कीमत पर जनता की आवाज दबाने नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें-मोबाइल-लाइफस्टाइल से बिगड़ रही बच्चों की थायराइड ग्रंथि, युवाओं में तेजी से बढ़ा हाइपोथाइरॉएडिज्म
विज्ञापन
विज्ञापन


वैधानिक अधिकारों का उल्लंघन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाना संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। हम निगरानी करेंगे कि इस मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। कांग्रेस पार्षद योगेन्द्र सिंह गुड्डू चौहान: “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदाता अधिकारों को कोई भी प्रभावित न कर सके। हर नागरिक को अपने मतदान अधिकार का इस्तेमाल करने का पूरा अधिकार है। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के कई अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो कांग्रेस सभी लोकतांत्रिक तरीकों से संघर्ष जारी रखेगी और मतदाता अधिकारों की रक्षा करेगी।

यह भी पढ़ें-एक माह बाद भी जांच ठप, SIT कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी, आरोप-महापौर और अफसरों को बचाया जा रहा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें