फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: बैरागढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, अलग-अलग इलाकों से चोरी गए 6 दोपहिया बरामद

Wed, 24 Jun 2026 06:22 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बैरागढ़ थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई छह दोपहिया गाड़ियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बैरागढ़ थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी छह दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 22 जून को बैरागढ़ निवासी ऊषा लेखवानी (45) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी स्कूटी रोज की तरह रात में घर के बाहर खड़ी की थी लेकिन सुबह वह चोरी मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक संदिग्ध युवक स्कूटी ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दीपेश आसवानी (21) निवासी सीआरपी बैरागढ़ को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने न केवल ऊषा लेखवानी की स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया, बल्कि भोपाल के विभिन्न इलाकों से पांच अन्य वाहन चोरी करने की बात भी कबूल की।

ये भी पढ़ें: Indore News: लगातार तीसरे दिन इंदौर पर मेहरबान हुए बादल, एक घंटे गिरा पानी, पारे ने भी गोता लगाया
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बैरागढ़, लालघाटी, कोहेफिजा और करौंद क्षेत्र से चोरी की गई कुल छह दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं। इनमें स्कूटी, दो एक्टिवा, एक मोटरसाइकिल और एक एचएफ डीलक्स सहित अन्य वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है तथा आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वाहन चोरी की इन वारदातों में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह भी शामिल था या नहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें