फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: AIMIM कोर कमेटी सदस्य ने धमकाया, थाने में शिकायत, जानें पहले किन विवादों में रहे हैं शामिल

Fri, 11 Oct 2024 05:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

AIMIM की कोर कमेटी सदस्य ताहिर अनवर और उनके साथी शोएब के खिलाफ थाना तलैया में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता मुफ्ती उवैस रहमानी ने बताया कि वे एक यू ट्यूब न्यूज चैनल और अखबार के संपादक हैं।
विज्ञापन
AIMIM लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद वाले असद उद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) मप्र में जितने कदम आगे नहीं बढ़ पाती, उससे कई गुना अधिक रफ्तार से पीछे जा पहुंचती है। उसकी इस स्थिति को मजबूत करने में वही लोग शामिल हैं, जिन्हें प्रदेश में पार्टी को ऊंचाई तक ले जाने के लिए झंडा थमाया गया है।

विज्ञापन


इसी कड़ी को मजबूत करने में अब कमेटी के कोर सदस्य ने भूमिका निभाई है। सरेराह धमकाने, गाली गलौज करने और भविष्य में बड़ा नुकसान पहुंचाने की चेतावनी देने के आरोप में उनके खिलाफ थाने में FIR की गई है।

AIMIM की कोर कमेटी सदस्य ताहिर अनवर और उनके साथी शोएब के खिलाफ थाना तलैया में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता मुफ्ती उवैस रहमानी ने बताया कि वे एक यू ट्यूब न्यूज चैनल और अखबार के संपादक हैं। उन्होंने ताहिर अनवर की पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कई बार समाचार प्रकाशित किए हैं। जिसको लेकर ताहिर उनको लगातार धमकाते रहते हैं।
विज्ञापन


रहमानी ने अपनी शिकायत में कहा है कि वे गुरुवार को अपने काम से जा रहे थे। इसी दौरान ताहिर अनवर और शोएब ने उन्हें रोका और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। उवैस रहमानी की शिकायत पर थाना तलैया ने ताहिर अनवर और शोएब के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की है।

लगे हैं कई आरोप
AIMIM के जिला कमेटी में शामिल किए गए ताहिर अनवर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पूर्व में भी कई आरोप लग चुके हैं। उन पर पार्टी तोड़ने, नगर निगम चुनाव के दौरान पार्टी हाइकमान ओवैसी की सभा के नाम पर चंदा करने,  पार्टी के बी फॉर्म बेचने आदि के इल्जाम हैं। इन्हें लेकर AIMIM मुख्यालय से लेकर पार्टी के प्रदेश प्रभारी सैयद मिन्हाज उद्दीन तक से शिकायतें की गईं हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें