फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: प्रदेश में एक्टिव केस 179, मंत्री बोले- कोविड प्रोटोकाल का पालन करें, 10-11 को मॉकड्रिल

Fri, 07 Apr 2023 09:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से वीसी के माध्यम से बातचीत की। स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने बताया कि मध्य प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की। 
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 29 मरीज मिले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 29 नए कोरोना संक्रमित मिले है। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 179 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जनता से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से कोविड-19 को लेकर वीडियो कान्फ्रेंसिग से बात की। मंत्री ने बताया कि कोविड-19 के इलाज और प्रबंधन की व्यवस्था को अस्पतालों में सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश अनुसार 10 और 11 को मॉकड्रिल होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 पूरी तरह नियंत्रण में है।

सरकार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सबसे ज्यादा कोरोना के केस भोपाल में 13 मिले है। यहां पर एक्टिव मरीजों की संख्या 99 पहुंच गई है। इसके अलावा इंदौर में 9, होशंगाबाद में 1, जबलपुर में 3, सीहोर में दो, उज्जैन में एक कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें