फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: राह चलते टैक्सी ड्राइवर को सुनाई दी रोने की आवाज, कचरे के ढेर में मिला बच्चा, पुलिस को सौंपा

Mon, 24 Mar 2025 07:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

टैक्सी ड्राइवर मुश्ताक खाक ने कचरे के ढेर से बच्चे के रोने की आवाज सुनी और देखा कि एक नवजात बोरी में लिपटा पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बच्चा कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चा अभी स्वस्थ है और उसे ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन
कचरे के ढेर में मिला मासूम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के करोंद क्षेत्र में फिर एक निर्दयी मां जन्म देने के बाद नवजात को कचरे के ढेर में फेंक कर चली गई। न जानें किन हालातों के चलते एक मां इतनी क्रूर हो गई कि जिसको जन्म दिया उसी को फेंक दिया। पुलिस जहां बच्चा मिला है उसके आसपास के रास्तों और घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन


निशातपुरा पुलिस के अनुसार शनिवार-रविवार की दरमियानी देर रात एक टैक्सी ड्राइवर मुश्ताक खाक सड़क से निकल रहा था तो कचरे के ढेर से किसी नवजात के रोने की आवाज आई। इसके बाद वह व्यक्ति कचरे के ढेर में देखा तो एक नवजात बच्चा कचरे के ढेर में बोरी के अंदर था। मुश्ताक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्चे को कचरे से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस टीम ने नवजात को हमीदिया स्थित कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चा अभी स्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है। 

ये भी पढ़ें- झाबुआ में निर्माणाधीन इमारत ढही, दो मजदूरों की मौत, तीन घायल; छत की ढलाई करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नवजात बच्चे के स्वस्थ होने के बाद उसे बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा। इधर पुलिस नवजात को जन्म देने वाली निर्दयी मां की भी तलाश कर रही है। जन्म देने वाली अज्ञात मां के खिलाफ नवजात की पहचान छिपाने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण भी दर्ज कर लिया है। फिलहाल इसे जन्म देने वाली मां का पता नहीं चला है। अस्पताल में मासूम को ऑक्सीजन भी दी जा रही है, ताकि किसी प्रकारण की परेशानी न हो और वह जल्दी स्वस्थ हो जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें