फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: बीएमएचआरसी में ड्यूटी के दौरान 25 वर्षीय डॉक्टर को आया हार्ट अटैक, मौत

Tue, 14 May 2024 03:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

डॉक्टर सोमवार देररात ड्यूटी पर थे, तभी सीने में दर्द उठा। साथियों ने सीपीआर दिया, लेकिन उनको नहीं बचाया जा सका। 
विज्ञापन
डॉक्टर की मौत (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल मेमोरियल अस्पताल में ड्यूटी के दौरान 25 वर्षीय डॉक्टर को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुय कर दी है। मृतक डॉक्टर हरियाणा के गुरूग्राम के रहने वाले थे। निशातपुरा थाना के उप निरीक्षक करण सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय डॉ. दीपक शर्मा गुरुग्राम के रहने वाले थे। एमबीबीएस करने के बाद वे बीएमएचआरसी अस्पताल से एमडी की पढ़ाई कर रहे थे। सोमवार  देर रात वे अस्पताल में ड्यूटी पर थे, तभी उनके सीने में दर्द शुरू हुआ। इसके बाद स्टॉफ के लोगों को बताया। उनके साथियों ने उनको सीपीआर दिया। इसके बाद वे बेहोश हो गए। सीनियर डॉक्टर पहुंचे और जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें