फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: क्या महात्मा गांधी और बाबा साहब से बड़े हैं राहुल-खरगे, वीडी शर्मा ने जीतू पटवारी और कांग्रेस से पूछा

Mon, 13 Jan 2025 10:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संगठन पर्व को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जिलाध्यक्षों की सभी नियुक्तियां दो-तीन दिनों में पूरी हो जाएंगी। उन्होंने धार्मिक नगरों में शराबबंदी के मुख्यमंत्री के कदम का समर्थन किया और कांग्रेस पर तुष्टीकरण व हिंदुत्व विरोधी राजनीति का आरोप लगाया।
विज्ञापन
वीडी शर्मा ने जिलाध्यक्ष के नामों के ऐलान के संबंध में बयान दिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णदत्त शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने भाजपा संगठन पर्व को लेकर चल रही प्रक्रिया को लेकर भी जानकारी दी। 
विज्ञापन



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा  ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय मेंं मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों का हमेशा दुरुपयोग किया और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। कांग्रेस ने बाबा साहब का एक नहीं बार-बार अपमान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कक्ष में लगे पोस्टर में महात्मा गांधी और बाबा साहब की फोटो से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की फोटो बड़ी लगाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शर्मा ने कहा कि पटवारी बताएं कि महात्मा गांधी और बाबा साहब से राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बड़े हो गए हैं? प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने महात्मा गांधी और बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने और जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है। दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के जींस में अंग्रेजों का खून है। दिग्विजय सिंह ने कभी विशेष समुदाय को लेकर टिप्पणी नहीं की, हमेशा हिंदुत्व की आलोचना करते रहे हैं। कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को मध्य प्रदेश और देश की जनता पूरी तरह से पहचान चुकी है।
विज्ञापन


दो-तीन दिनों में जिला संगठन पर्व संपन्न होगा
शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व चल रहा है। संगठन पर्व की शुरुआत बूथ समिति से हुई थी, इसके बाद मंडल और अब जिला संगठन के चुनाव भी संपन्न होने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव की एक पद्धति है। उसी पद्धति के तहत परस्पर संवाद व समन्वय से मंडल अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हुआ और दो-तीन दिनों में जिला संगठन पर्व भी हो जाएगा। दो जिलो के जिला अध्यक्षों की घोषणा हो गई है, उन्हें बधाई देता हूं।

संवाद व समन्वय से सभी जिलों में जिला संगठन पर्व पूरा हो रहा
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऐतिहासिक रूप से उमंग व उत्साह के साथ जिला संगठन पर्व के कार्य को पूरा कर रहे हैं। पार्टी के कार्यों को आगे ले जाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पार्टी की पद्धति के अनुसार संवाद व समन्वय से जिलों में जिला संगठन चल रहा है। जल्द से जल्द सभी जिलों में जिला संगठन पर्व पूरा हो जाएगा और प्रदेश के सभी 62 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें