फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Metro: CMRS जांच के लिए दो दिन थमेगी भोपाल मेट्रो, 24-25 जून को नहीं मिलेगी सेवा

Mon, 22 Jun 2026 08:21 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल मेट्रो की ऑरेंज लाइन पर सुभाष नगर से एम्स स्टेशन के बीच 24 और 25 जून को यात्री सेवाएं बंद रहेंगी। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त द्वारा सिग्नलिंग प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा। नियमित संचालन 26 जून से फिर शुरू होगा।
विज्ञापन
भोपाल मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजधानी में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। भोपाल मेट्रो की यात्री सेवाएं 24 और 25 जून को दो दिन के लिए बंद रहेंगी। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त द्वारा सिग्नलिंग प्रणाली और परिचालन व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सुभाष नगर से एम्स तक नहीं चलेगी मेट्रो
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के अनुसार ऑरेंज लाइन पर सुभाष नगर स्टेशन से एम्स स्टेशन के बीच संचालित मेट्रो सेवाएं दोनों दिन यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस दौरान विभिन्न तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा संबंधी जांच की जाएगी।

26 जून से फिर शुरू होगा संचालन
मेट्रो प्रबंधन ने बताया कि निरीक्षण और परीक्षण कार्य पूरा होने के बाद 26 जून से मेट्रो सेवाएं अपने निर्धारित समय के अनुसार दोबारा शुरू कर दी जाएंगी। इसके बाद यात्रियों को नियमित रूप से मेट्रो सुविधा मिलती रहेगी।
विज्ञापन


सिग्नलिंग व्यवस्था की होगी गहन पड़ताल
निरीक्षण के दौरान सिग्नलिंग प्रणाली, ट्रैक से जुड़े उपकरणों और परिचालन सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की जाएगी। मेट्रो संचालन में सुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक परीक्षण किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-रेल यात्रियों के लिए अलर्ट: धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का बदला रूट, भोपाल होकर चलेगी जोधपुर-चेन्नई स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन



सुरक्षा और विश्वसनीयता पर विशेष जोर
अधिकारियों के अनुसार यह निरीक्षण मेट्रो व्यवस्था की सुरक्षा, विश्वसनीयता और परिचालन क्षमता को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे भविष्य में यात्रियों को अधिक सुरक्षित और निर्बाध सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक और विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाती है। यह निरीक्षण भी उसी प्रक्रिया का हिस्सा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें