फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: मध्य प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सा शिक्षकों को जल्द मिलेगा डीएसीपी का लाभ, निर्देश जारी

Fri, 08 Aug 2025 09:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश के सभी सरकारी व ऑटोनॉमस मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत चिकित्सा शिक्षकों को जल्द ही डीएसीपी (डायनामिक एश्योर्ड कैरियर प्रोग्राम) का लाभ मिलने वाला है। शुक्रवार को शासन ने इस संबंध में सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
जीएमसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपी के सभी सरकारी व ऑटोनॉमस मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत चिकित्सा शिक्षकों को जल्द ही डीएसीपी (डायनामिक एश्योर्ड कैरियर प्रोग्राम) का लाभ मिलने वाला है। शुक्रवार को शासन ने इस संबंध में सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन को निर्देश जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि डीएसीपी का लाभ 10 अक्टूबर 2023 से दिया जाएगा। इसके आदेश उसी समय हो गए थे, लेकिन किन्हीं कारणों से आदेश पर अमल शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन


3 हजार मेडिकल टीचरों को मिलेगा लाभ
अब शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश के मेडिकल टीचर्स को डीएसीपी का लाभ दिया जाएगा। डीएसीपी का लाभ प्रदेश के लगभग 3 हजार मेडिकल टीचरों को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मई 2023 में डीएसीपी की मांग को लेकर प्रदेश के सरकारी क्षेत्र के चिकित्सकों ने हड़ताल भी की थी, हड़ताल खत्म करवाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वादा किया था कि मेडिकल टीचरों को डीएसीपी का लाभ दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें-भोपाल में 12 अगस्त से मनाएंगे जश्ने आजादी पखवाड़ा, आजादी में भाग लेने वाले मुस्लिम शहीदों पर होगी चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्वाइनिंग कभी भी, लागू 2023 से 
डीएसीपी को लेकर चिकित्सा शिक्षक लगातार सरकार के वित्त विभाग से सवाल कर रहे थे। जिसमें टीचरों के कई सवाल होते थे, इन सवालों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने जो मसौदा तैयार किया है, उसके मुताबिक भले ही किसी मेडिकल टीचर की ज्वाइनिंग कभी भी हुई हो, डीएसीपी की गणना 10 अक्टूबर 2023 से की जाएगी। इसी के आधार पर मेडिकल टीचरों का जो समयमान वेतनमान बढ़ेगा, उसका एरियर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-प्रसून जोशी-संजय लीला भंसाली को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, संस्कृति विभाग ने राष्ट्रीय सम्मान घोषित किए
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें