फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: सुबह की सैर के लिए निकली बुजुर्ग महिला के गले से झपटा मंगलसूत्र, सेवानिवृत्त शिक्षिका की चेन चोरी

Thu, 28 Aug 2025 09:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सुबह की सैर के लिए निकलीं बुजुर्ग महिला के गले से बाइकसवार बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया। इधर टीटी नगर इलाके में गणेश जी की प्रतिमा खरीदने के लिए टीन शेड टीटी नगर पहुंचीं महिला के गले से सोने की चेन चोरी कर ली।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजाना की तरह सुबह की सैर के लिए निकलीं बुजुर्ग महिला के गले से बाइकसवार बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया। इधर टीटी नगर इलाके में गणेश जी की प्रतिमा खरीदने के लिए टीन शेड टीटी नगर पहुंचीं महिला के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाइक पर बैठकर भाग निकला बदमाश
पिपलानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय माधवी कौरव विवेकानंद कालोनी में रहती हैं तथा गृहिणी हैं। रोजाना की तरह बुधवार की सुबह वे सैर के लिए निकली थीं। थकान होने के कारण घर से कुछ दूरी पर बने पुटपाथ पर बैठी हुई थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। एक युवक बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा, जबकि उसका साथी नीचे उतरा और माधवी के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया। वह कुछ समझ पाती, उसके पहले ही बदमाश अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो बदमाश दिखाई दिए। पुलिस हुलिए के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े-भोपाल में ऐशबाग आरओबी पर 90 डिग्री टर्न को किया जाएगा ठीक, 10.7 मीटर बढ़ेगा पुल का रेडियस
विज्ञापन
विज्ञापन


गले से सोने की चैन गायब
इधर अज्ञात चोर ने टीटी नगर इलको में सेवानिवृत्त शिक्षिका के गले से सोने की चेन पार कर दी। टीटी नगर पुलिस ने बताया कि त्रिवेणी कॉम्पलेक्स निवासी 67 निवासी इंद्रा श्रीवास्तव रिटायर्ड शिक्षिका हैं। शाम को वह गणेशजी की मूर्ति लेने के लिए टीनशेड पहुंची थी। मूर्ति लेने के बाद घर लौटी तो पता चला कि उनके गल में पहनी हुई सोने की चैन गायब है। बाद में उन्होंने टीटी नगर थाने जाकर चैन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़े-मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण देने के लिए सभी दल एकजुट, सीएम बोले- सर्वदलीय संकल्प पारित किया
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें