राजधानी भोपाल में 24 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिति में स्थानीय निवासी विदेशी मेहमानों को अपने घर में ठहरा सकते हैं। होम स्टेट व्यवस्था के लिए इच्छुक परिवार 20 फरवरी तक सहमति दे सकतें है। विदेशों और देश भर से आ रहे मेहमानों को घर में रखने वालों को कोई चार्ज नहीं दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें अपने घर खाली कमरे की फोटो 20 फरवरी तक भेजनी होगी।
सांस्कृतिक परंपराओं से अवगत कराना है उद्देश्य
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इन्वेस्टर्स समिट-2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न देशों से प्रवासी भारतीय (एनआरआई) मेहमान शामिल होंगे। भोपाल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद मंदारिया ने बताया कि समिट में आ रहे मेहमानों के लिए “होम स्टेट” की व्यवस्था की जा रही है, जिसके तहत स्थानीय परिवार उन्हें अपने घर में ठहरने की सुविधा देंगे। इस पहल का उद्देश्य मेहमानों को मध्यप्रदेश की पारिवारिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से अवगत कराना है। इच्छुक परिवार जो इस योजना में भाग लेना चाहते हैं वे 20 फरवरी 2025 तक भोपाल विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री से मोबाइल नंबर - 98265-97251 पर संपर्क कर अपनी सहमति दर्ज करा सकते हैं।
कोई विशेष नहीं करनी होगी व्यवस्था
जो भी व्यक्ति अपने घर में अतिथियों को रोकना चाहते हैं उनको कुछ अलग व्यवस्था नहीं करनी होगी। वे जिस तरह से रहते है उसी महौल में मेहमानों को घर में रोकना होगा। इसके लिए उन्हें खाली कमरे का वीडियो बना कर 20 फरवरी के पहले जारी नंबर पर भेजना होगा। भेजे गए वीडियों को मेहमानों को भेजा जाएगा। जो घर उन्हें पसंद आएगा उस घर के मालिक को जिम्मेदार अधिकारी सूचित करेंगे। और मौके पर जार व्यवस्था भी देखेंगे। मेहमानों के लिए गड़ी की व्यवस्था करकार द्वारा कराई जाएगी।