फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal:नेता प्रतिपक्ष सिंघार की मांग विधानसभा की कार्यवाही की जाए लाइव, बोले-विपक्ष के सवालों से भाग रही भाजपा

Sat, 30 Nov 2024 06:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से विधानसभा की कार्यवाही लाइव की जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यह जनता और जनप्रतिनिधि दोनों के लिए जरूरी है। भाजपा विपक्ष के सवालों से भाग रही है।
 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू होगा और 20 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा सत्र को लाइव करने की मांग नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से की है उनका कहना है कि, ये जनता और जनप्रतिनिधियों दोनों के लिए जरूरी। सिंगर ने मामले में सरकार को घेरते हुए कहा है कि भाजपा विपक्ष के सवालों से भाग रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही को लाइव करने की मांग कई बार उठाई गई, पर इस पर कभी ध्यान नहीं दिया गया।जबकि, यह लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन



मतदाओं को उनके प्रतिनिधि के सवालों का चले पता
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आगे कहा कि इससे मतदाताओं को पता चलेगा कि उनका प्रतिनिधि उनकी समस्याओं को सदन में कैसे उठाता है।साथ ही सरकार की भूमिका भी स्पष्ट होगी कि वो इस मंच पर अपनी जिम्मेदारी किस तरह निभाती है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि Congress उम्मीद करती है कि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमरइस मांग पर सकारात्मक फैसला करेंगे।

विपक्ष के सवालों से कतरा रही बीजेपी
 
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष के सवालों से भाग रही है, विधानसभा में जवाब देने से कतरा रही है। यह डर उनकी नीतियों और कार्यशैली की कमजोरी को उजागर करता है। अगर उनकी बात जनता तक जाएगी तो उनकी पोल खुल जाएगी यही वजह है कि वह विधानसभा को जनता के लिए लाइव नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें