फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: खाद की किल्लत को लेकर कमलनाथ ने सरकार को घेरा, बोले- षडयंत्र के तहत किसानों का किया जा रहा उत्पीड़न

Fri, 12 Sep 2025 06:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व सीएम कमलनाथ ने किसानों को खाद मिलने मे हो रही परेशानी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि किसानों को जब जिस चीज की जरूरत होती है, तब उसकी आपूर्ति न करना भाजपा सरकार की आदत बन गई है। एक व्यापक षडयंत्र के तहत हर समय किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ह मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने किसानों को खाद मिलने मे हो रही परेशानी को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि प्रदेश में किसानों के प्रति भाजपा सरकार का व्यवहार अत्यंत दुर्भावनापूर्ण है। किसानों को जब जिस चीज की जरूरत होती है, तब उसकी आपूर्ति न करना भाजपा सरकार की आदत बन गई है। एक व्यापक षडयंत्र के तहत हर समय किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन



पिछले दो महीने से किसान खाद के लिए परेशान
कमलनाथ ने आगे लिखा कि प्रदेश के कई जिलों का किसान इस समय अतिवृष्टि से परेशान है, लेकिन सरकार की तरफ से उसकी उचित मदद नहीं की गई है। इसी तरह पिछले दो महीने से किसान खाद के लिए परेशान है और लगातार बयानबाजी करने के बावजूद सरकार खाद उपलब्ध नहीं करा सकी।

यह भी पढ़ें-एक साथ आए दिग्विजय-कमलनाथ, कहा- मतभेद रहे, मनभेद नहीं; जानें क्याें अलग हुए थे, अब क्या फायदा होगा?
विज्ञापन


सरकार खरीदी में लगाती है अड़ंगे
नाथ ने कहा कि अगर भाजपा का चरित्र देखें तो किसानों से सिर्फ झूठे वादे किए जाते हैं और मौका पड़ने पर उनका शोषण किया जाता है। अभी पिछले दिनों जब फसल बीमा की राशि वितरित की गई तो किसानों को मुआवजे के नाम पर कुछ सौ रुपये दे दिए गए।मध्यप्रदेश देश का ऐसा राज्य बन गया है जहां किसानों को नकली खाद बीज उपलब्ध कराया जाता है। किसानों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि जब फसल पककर तैयार हो जाती है तो सरकार खरीदी में अड़ंगे लगाती है। मूंग के किसानों के साथ सरकार ने इसी तरह का दुर्व्यवहार किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP में पहली बार वन विहार में शुरू हुआ विदेशी प्रजाति की छिपकली इगुआना का दीदार, जाने क्यों बनी आकर्षण

कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार
कमलनाथ ने कहा कि यह सब बातें जानना इसलिए जरूरी है ताकि पता चले कि अगर किसान अतिवृष्टि से परेशान हैं, यूरिया ना मिलने से परेशान हैं, MSP पर खरीद ना होने से परेशान हैं, तो यह सिर्फ तात्कालिक अव्यवस्था नहीं है, बल्कि यह भाजपा सरकार का डिजाइन है जो सुव्यवस्थित तरीके से किसानों का उत्पीड़न करने के लिए बनाया गया है। मध्य प्रदेश के किसानों के इस उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है और किसानों को न्याय दिलाकर रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें