भोपाल संभाग के कमिश्नर संजीव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल के पंडित खुशी लाल आयुर्वेद हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। गुरुवार को भोपाल संभाग के कमिश्नर संजीव सिंह ने मीटिंग में अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से जरूरी सभी उपाय किए जाएं।कमिश्नर सिंह गुरुवार को संभागायुक्त ऑफिस के सभाकक्ष में संस्थान की कार्यकारिणी समिति की बैठक ले रहे थे। इसमें उन्होंने कैमरे लगाने के काम को प्राथमिकता से करने की बात कही।
इंडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए प्राक्कलन प्रस्तुत
संस्थान में इंडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए प्राक्कलन प्रस्तुत किया गया। बैठक में संभागायुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि इंडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के लिए क्रय की जाने वाली सामग्री उच्च गुणवत्ता की हो एवं बेडमिंटन कोर्ट आदि का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप किया जाए।
यह भी पढ़ें-चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा आरोपी,RPF ने रंगे हाथों पकड़ा,ट्रेनों में मोबाइल चोर सक्रिय
इस सत्र से नए नर्सिंग पाठ्यक्रम भी हो शुरू
मीटिंग में सत्र 2025-26 में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रारंभ करने, संस्थान में कार्यरत अतिथि प्राध्यापकों, शिक्षक-कर्मचारियों आदि की वेतनवृद्धि, अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, संस्थान चिकित्सालय में दैनिक उपयोग की सामग्रियां क्रय किए जाने, पीएंडटी विभाग में ऑडियोमेट्री मशीन क्रय, लिफ्ट के एनुअल मेंटेनेंस, एक्स रे मशीन की कार्योत्तर स्वीकृति, डीप फ्रीजर क्रय, आदि के संबंध में प्रस्ताव रखे गए। साथ ही कई निर्णय भी लिए गए।