फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal:हमीदिया के आउटसोर्स कर्मचारियों को 2 माह से नहीं मिली सैलरी,वार्ड बॉय-टेक्नीशियन हड़ताल पर,बढ़ी परेशानी

Tue, 10 Dec 2024 06:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के सबसे बडे़ सरकारी अस्पताल हमीदिया में काम करने वाले आउडसोर्स कर्मचारियों को समय पर सैलरी नहीं मिल पा रही है। इससे नाराज हो कर आउटसोर्स वार्ड बॉय-टेक्नीशियन ने काम बंद हजड़ताल शुरू कर दी है। जिससे अस्पताल में परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे आउटसोर्स कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के हमीदिया अस्पताल में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारी को समय पर तनख्वाह नहीं मिल पा रही है। उनको बार-बार इसके लिए हड़ताल करनी पड़ रही है। अब एक बार फिर से कर्मचारियों को 2 महीने से सैलरी नहीं मिली है। इसके विरोध में 500 से अधिक वार्ड बॉय और टेक्नीशियन मंगलवा को हड़ताल रहे। सुबह 7 बजे से सभी कर्मचारी अस्पताल के सामने धरने पर बैठे रहे। बता दें, हमीदिया अस्पताल में रोज 2500 से अधिक की ओपीडी रहती है। वहीं, 60 से अधिक ऑपरेशन होते हैं।
विज्ञापन



 आखरी बार दीपावली पर मिली थी सैलरी 
हमीदिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि दिवाली के समय तीन महीने का वेतन बड़ी मुश्किल से दिया था। अब फिर दो माह का वेतन रोक लिया है। जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। महंगाई के इस दौर में वैसे भी 8 हजार रुपए महीना मानदेय दिया जा रहा है। इसमें भुगतान में देरी हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक सुनीत टंडन ने बताया कि हड़ताल जैसी कोई बात हमारे सामने नहीं आई है।


इसलिए नहीं मिल पा रही है सैलरी
गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ने एजाइल कंपनी को पिछले तीन महीने से पेमेंट नहीं किया है। इसके चलते कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी रोक दी। कंपनी की 15 करोड़ से अधिक की रकम जीएमसी पर बकाया होने की बात सामने आई है। दो महीने जब कर्मचारियों ने हड़ताल की थी, तब कंपनी को 1 करोड़ रुपए दिए गए। जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी जारी की गई। हालांकि, उसमें दिवाली बोनस नहीं था। इससे पहले इन कर्मचारियों ने तीन से चार बार कंपनी को पत्र लिखकर शिकायत की थी। पत्र के जवाब में कंपनी ने सिर्फ आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


आउटसोर्स कर्मचारियों की मांग
1- वेतन महीने की 1 तारीख से 8 तारीख तक मिलना चाहिए ।
2- बचा हुआ बोनस नहीं मिला है, वो मिलना चाहिए और आगे से बोनस हमेशा टाइम से मिलना चाहिए |
3- सरकारी छुट्टी मिले। डबल ड्यूटी का भुगतान मिले।
4- सभी आउट सोर्स कर्मचारियों जॉइनिंग लैटर दिया जाए।
 

बच्चों का पालन-पोषण करना हो रहा मुश्किल
प्रदर्शन कर रहे वार्ड बॉय रज्जू लाल ने कहा कि 10 दिसंबर को हमीदिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हमें दो महीने से सैलरी नहीं दी गई है। तीसरा महीना भी शुरू हो गया है। जिससे हम सभी कर्मचारी काफी परेशान हैं। सैलरी नहीं मिलने से हम अपने बच्चों का सही से पालन-पोषण नहीं कर पा रहे हैं। हमारे वार्ड बॉय, ओटी टेक्नीशियन एवं ऑपरेटर सभी लोग कम से कम 500-600 की संख्या में 10 दिसंबर को हड़ताल करेंगे। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी। तब तक हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें