फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: दतिया जीत के बाद जीतू पटवारी का सीएम को पत्र,बोले-जनता अब वादों से ज्यादा पारदर्शिता और नतीजे चाहती है

Tue, 04 Aug 2026 02:26 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून-व्यवस्था समेत प्रमुख मुद्दों पर श्वेत-पत्र जारी करने का सुझाव दिया। उनका कहना है कि प्रदेश की जनता अब केवल वादे नहीं, बल्कि पारदर्शी शासन, जवाबदेही और ठोस परिणाम चाहती है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। सोशल मीडिया पर इसे साझा करते हुए उन्होंने कहा कि दतिया का जनादेश यह स्पष्ट करता है कि प्रदेश की जनता अब केवल वादों पर भरोसा नहीं करना चाहती, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जमीन पर दिखने वाले परिणाम चाहती है। उन्होंने सरकार और विपक्ष से मिलकर प्रदेश में "श्वेत-पत्र" जारी करने की नई राजनीतिक परंपरा शुरू करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


दतिया का जनादेश पूरे प्रदेश का संकेत
पत्र में जीतू पटवारी ने लिखा कि दतिया का फैसला केवल एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे मध्य प्रदेश की जनता की सोच और अपेक्षाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोग अब विकास और सकारात्मक राजनीति पर आधारित संवाद चाहते हैं, जहां केवल समस्याएं गिनाने के बजाय उनके समाधान पर चर्चा हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत सत्ता और विपक्ष दोनों की जनता के प्रति जवाबदेही में है। इसलिए दतिया के जनादेश को सिर्फ चुनावी हार-जीत नहीं, बल्कि प्रदेश के बेहतर भविष्य की दिशा में मिले संदेश के रूप में देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


इन विषयों पर आएं श्वेत-पत्र
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि सरकार प्रदेश की प्रमुख चुनौतियों पर चरणबद्ध तरीके से श्वेत-पत्र जारी करे। इनमें बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों और कृषि क्षेत्र की स्थिति, युवाओं को रोजगार, कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान, आदिवासी समाज के मुद्दे तथा दलित और पिछड़ा वर्ग से जुड़े विषय शामिल हों।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में फिर बदलेगा मानसून का मिजाज, 6 अगस्त से तेज बारिश की वापसी, 16% बारिश की कमी बरकरार


तथ्यों और आंकड़ों पर आधारित हो बहस
पत्र में पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इन सभी जनहित के विषयों पर अपने तथ्य, सुझाव और दृष्टिकोण सार्वजनिक रूप से रखने के लिए तैयार है। उनका कहना है कि स्वस्थ लोकतंत्र में राजनीति का आधार आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बल्कि तथ्य और आंकड़े होने चाहिए। यदि सरकार इस पहल को स्वीकार करती है तो जनता के बीच यह संदेश जाएगा कि सरकार संवाद, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति गंभीर है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें