फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: गणेश चतुर्थी-हरतालिका तीज पर धूम, शुभ मुहूर्त में घरों और पंडालों में विराजे बप्पा,शिव मंदिरों में भीड़

Mon, 14 Sep 2026 05:44 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज के संयोग से भोपाल में सोमवार को धार्मिक उत्साह नजर आया। शुभ मुहूर्त में घरों और पंडालों में बप्पा की स्थापना हुई, वहीं हरतालिका तीज पर शिव मंदिरों में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर शिव-पार्वती की आराधना की।
विज्ञापन
गणेश उत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज के संयोग से सोमवार को राजधानी में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना हुआ है। गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त में शहर के अलग-अलग इलाकों में घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। दोपहर तक कई जगह बप्पा विराज चुके थे। वहीं हरतालिका तीज पर शिव मंदिरों में महिलाओं की भीड़ रही। महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना कर रही हैं।
विज्ञापन


गणेश उत्सव को लेकर शहर उत्साह
गणेश उत्सव को लेकर शहर में इस बार बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। करीब 300 बड़े पंडालों के साथ 700 से अधिक छोटी झांकियां तैयार की गई हैं। सुबह से ही लोग गणेश प्रतिमाएं लेकर पंडालों तक पहुंचे। शुभ मुहूर्त में स्थापना के बाद कई स्थानों पर आरती और पूजन शुरू हो गया। शाम होते-होते पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही और बढ़ने की उम्मीद है। टीटी नगर, जहांगीराबाद, जवाहर चौक, कोलार, मंगलवारा और बरखेड़ा पठानी सहित कई इलाकों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। घरों में भी लोगों ने विधि-विधान से गणपति की स्थापना कर पूजा-अर्चना की। पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।
विज्ञापन


हरतालिका तीज पर शिव मंदिरों में महिलाओं की भीड़
हरतालिका तीज के मौके पर सोमवार को शहर के शिव मंदिरों में सुबह से महिलाओं की भीड़ रही। महिलाएं निर्जला व्रत रखकर मंदिरों में पहुंचीं और भगवान शिव-पार्वती की आराधना की। पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना की। वहीं अविवाहित युवतियां भी मनचाहे वर की कामना से व्रत रख रही हैं। कई मंदिरों में तीज को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाम को भी मंदिरों और घरों में तीज पूजन का क्रम जारी रहेगा। इसके साथ ही कई महिलाएं रात में जागरण और भजन-कीर्तन करेंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मानसून एक्टिव: भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश, टीकमगढ़ में बांध के 4 गेट खुले,भारी बारिश की चेतावनी


बाजारों में भी रही रौनक
गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज को लेकर रविवार को शहर के प्रमुख बाजारों में भी रौनक रही। न्यू मार्केट, दस नंबर और अन्य बाजारों में महिलाओं ने चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, साज-श्रृंगार और पूजा सामग्री की खरीदारी की। गणेश प्रतिमाओं की दुकानों पर भी दिनभर खरीदार पहुंचे।

आगे ये प्रमुख पर्व
हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी के बाद 15 सितंबर को ऋषि पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन सप्त ऋषियों और अरुंधती का पूजन होगा। इसके बाद 19 सितंबर को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें