फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल में CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में देरी,कलेक्टर कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Mon, 18 Nov 2024 08:23 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है। लगातार बढ़ रही पेंडिंग को लेकर संभाग आयुक्त संजीव सिंह और भोपाल कलेक्टर अलग-अलग समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है। लगातार बढ़ रही पेंडिंग को लेकर कलेक्टर ने पिछले दिनों नाराजगी व्यक्त की थी अब एक बार फिर से सोमवार को संभाग आयुक्त संजीव सिंह और भोपाल कलेक्टर अलग-अलग समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों और समय-सीमा में प्राप्त पत्रों की समीक्षा कर उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें और प्राथमिकता के आधार पर सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा पेंडिंग
जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा शिकायतें पेंडिंग है इसे लेकर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की है। शिकायतों के समाधान में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर सिंह ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से बैरसिया तहसील में सीएम हेल्पलाइन और राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर जोर देने के निर्देश दिये। साथ ही नगर निगम, स्वास्थ्य, श्रम और सहकारिता विभाग में लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को संतोषजनक रूप से हल करने के निर्देश दिए।


राजस्व महाअभियान 3.0 में भोपाल को प्रथम स्थान लाने की कोशिश
कलेक्टर ने राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत सभी राजस्व अधिकारियों को आरसीएमएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का समाधान कर भोपाल को प्रथम स्थान पर लाने की कोशिश करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कैंप और रणनीति बनाकर जनता के साथ संवाद स्थापित करते हुए अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए    कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा करें। साथ ही पटाखों की दुकानों का निरीक्षण करें, गोदामों को शहर से बाहर उचित स्थान पर शिफ्ट करने, भूमि आवंटन, भूमि अधिग्रहण और धारणाधिकार प्रकरणों को समयबद्ध रूप से हल करने के निर्देश दिए। बरखेड़ी अब्दुला में प्रस्तावित अत्याधुनिक गौशाला निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर समय-सीमा में टेंडर जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत ऋतुराज सिंह, एडीएम भूपेन्द्र गोयल, अंकुर मेश्राम सहित सभी एडीएम, एसडीएम और जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 
शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

संभाग आयुक्त संजीव सिंह ने समीक्षा बैठक आयोजित कर सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समाधान त्वरित और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। बैठक में संभाग के विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति का भी जायजा लिया गया। संभाग आयुक्त श्री सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता पर जोर देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों का निराकरण समय-सीमा में किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें