फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: रात में परिवार के साथ महिला ने खाना खाया, सुबह घर से 50 मीटर दूर मिला शव

Thu, 07 Nov 2024 06:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

काजल अहिरवार (28) मूलतः गुनगा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। मंगलवार रात काजल ने परिवार के साथ भोजन किया था। बुधवार सुबह करीब सात बजे वह घर से करीब पचास मीटर दूर मुरम वाली सड़क पर मृत हालत में मिली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में रहने वाली एक महिला का शव उसके घर से करीब 50 मीटर दूर सड़क पर मिला। मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 
विज्ञापन


एसआई रिंकू जाटव ने बताया कि काजल अहिरवार (28) मूलतः गुनगा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। करीब दस साल पहले उसकी शादी ग्राम रायपुर थाना ईंटखेड़ी में रहने वाले विजय अहिरवार के साथ हुई थी। हालांकि दोनों की अभी कोई संतान नहीं हुई है। मंगलवार रात काजल ने परिवार के साथ भोजन किया था। बुधवार सुबह करीब सात बजे वह घर से करीब पचास मीटर दूर मुरम वाली सड़क पर मृत हालत में मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और लाश परिजन को सौंप दी है। एसआई जाटव ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। डॉक्टर ने भी मौत की कोई वजह नहीं बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें