फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: मारपीट के दौरान गले में सुपारी अटकने से हुई थी महिला की मौत, पति पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Thu, 14 Nov 2024 09:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

13 अक्टूबर को सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने और परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला कि घटना के समय पति ने महिला के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईंटखेड़ी थाना स्थित अचारपुरा की एक फैक्टरी में रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने और परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला कि घटना के समय पति ने महिला के साथ मारपीट की थी, जिसके कारण उसके गले में सुपारी अटक गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीमा जाटव पत्नी सोनू जाटव (26) अचारपुरा स्थित एक फैक्ट्री में रहती थी। उसका पति सोनू उसी फैक्ट्री में काम और चौकीदारी करता है। दंपती के दो बच्चे भी हैं। पिछले महीने 13 अक्टूबर को सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पति ने पुलिस को बताया था कि जब वह कमरे में पहुंचा तो सीमा बेसुध अवस्था में मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला की उम्र 30 साल से कम होने के कारण उसे नवविवाहिता माना गया और जांच एसडीओपी को सौंपी गई थी। 

पत्नी को परेशान करता था पति 
मर्ग जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मृतका के मायके वालों के बयान लिए तो पता चला कि पति सोनू जाटव नशे का आदी है। वह सीमा के साथ मारपीट भी करता था। परेशान होकर सीमा बाजपेयी नगर मल्टी स्थित अपने मायके चली गई थी। वापस लौटने के बाद भी पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया था। पुलिस ने बताया कि जिस फैक्टरी में सीमा और सोनू रहते थे, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस ने जब घटना वाले दिन के फुटेज निकाले तो उसमें सोनू जाटव पत्नी के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दिया। उस वक्त सीमा ने गुटखा खाया था। मारपीट के दौरान सुपारी उसके गले में फंस गई थी, जिससे सांस रुकने से मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण सांस रुकना बताया गया था। इस आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें