फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: होली में हुरियारों को नशे में झुमाने से पहले पकड़ाए तस्कर, 385 लीटर शराब जब्त

Fri, 14 Mar 2025 05:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने होली से पहले शराब तस्करों पर कार्रवाई करते हुए एमपी नगर में दो स्थानों से 385 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त की। शुभम भोपरे के पास से 350 लीटर और सचिन पासी से 35 लीटर शराब मिली। पुलिस ने तस्करी में सतीश राउत को भी आरोपी बनाया।
विज्ञापन
भोपाल पुलिस ने पकड़ी शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में रंगों के त्यौहार होली में हुरियानों को शराब के नशे में झुमाने से पहले ही तस्करों पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने एमपी नगर क्षेत्र में दो स्थानों पर छापा मारकर 385 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त की है। क्राइम ब्रांच ने कुछ और स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन वहां से शराब नहीं मिली। यह शराब शुक्रवार होली के दिन हुरियारों को नशे में झुमाने के लिए अवैध रूप से बेची जानी थी, क्योंकि होली पर शुष्क दिवस रहता है और पूरा दिन शराब की दुकानें प्रदेशभर में बंद रहती हैं। 
विज्ञापन


एडीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि शुष्क दिवस होने के कारण शराब की तस्करी में लिप्त कुछ तस्करों के भोपाल में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसके बाद अलग-अलग टीमें बनाकर भोपाल शहर में छापेमारी कराई जा रही थी। इसी कड़ी में एमपी नगर थाना क्षेत्र में दो स्थानों  पर कार्रवाई करते हुए देशी-विदेशी 385 लीटर शराब पुलिस ने जब्त की है। 

ये भी पढ़ें- ग्वालियर में नाबालिग को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, पानी में नशे की दवा पिलाकर की हैवानियत
विज्ञापन


चौहान ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति मानसरोवर काम्पलेक्स के बगल में देशी, अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना सूचना प्राप्त होने पर टीम ने घेराबंदी कर मौक पर पहुंची तो वहां शुभम भोपरे पिता रामू भोपरे (28) निवासी शांति नगर, सरगम टॉकीज के पास मिला। संदिग्ध शुभम से पूछताछ की गई तो उसने अपने कमरे में शराब रखना बताया। इसके बाद टीम ने शुभम के कमरे की तलाशी लेने पर 350.250 लीटर शराब जब्त की गई। जब्त की गई शराब की कुल कीमत 3 लाख 60 हजार आंकी गई है।  आरोपी ने बताया कि वह सतीश राउत निवासी कोलार के लिए शराब तस्करी कर रहा था। पुलिस ने सतीश को भी आरोपी बनाया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- होली के दिन ढाबों पर छापेमारी, कार में शराब पीते कई युवक पकड़े गए

टीन शेड में बेच रहा था शराब
क्राइम ब्रांच की टीम ने एमपी नगर में ही एक टीन शेड में रखकर देर रात शराब बेच रहे युवक को पकड़ा तो उसने अपना नाम सचिन पासी पिता रामकुमार पासी (33) बताया। आरोपी के पस से  35.250 लीटर अवैध शराब मिली, जिसकी कुल कीमत लगभग 36 हजार आंकी गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें