फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: आईजी इंटेलिजेंस से मोबाइल लूटने वाला तीसरा बाल अपचारी निरुद्ध, दूसरी वारदात पर पुलिस खामोश क्यों?

Sat, 27 Sep 2025 03:34 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Crime News : भोपाल में आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष के मोबाइल लूट मामले में अपडेट आया है। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया है। इससे पहले आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में उपयोग की गई बाइक बरामद की गई थी।
 
विज्ञापन
Bhopal Crime News : आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के चार इमली इलाके में आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष के मोबाइल लूटने के मामले में फरार चल रहे तीसरे बाल अपचारी को पुलिस ने आखिरकार शनिवार को पकड़ने में सफलता प्राप्त कर ही ली। इससे पहले बीते शुक्रवार को इस लूट के मामले में मुख्य आरोपी कोलार कॉलोनी, चूनाभट्टी निवासी आदित्य कंजरिया को गिरफ्तार किया गया था, साथ ही एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध कर उनकी निशानदेही से लूटा गया मोबाइल और वारदात में उपयोग की गई बाइक भी बरामद कर लिए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal: फील्ड पर सक्रिय हुए एमपी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, नवंबर में राहुल गांधी और खड़गे लेंगे सीधी क्लास

हबीबगंज पुलिस के मुताबिक, डॉ. आशीष 23 सितंबर की रात करीब 10:15 बजे भोजन के बाद टहलने निकले थे, तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनके हाथ से दो मोबाइल छीने। इनमें से एक आईफोन मौके पर ही गिर गया, जबकि दूसरा मोबाइल आरोपी लेकर भागने में कामयाब हो गए थे, जिसे उन्होंने स्वर्ण जयंती पार्क में दो फीट गड्ढा खोदकर दबा दिया था। मामला दर्ज होते ही क्राइम ब्रांच समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस टीम ने लगातार 45 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी एक बाल अपचारी और उसके साथी आदित्य कंजरिया को दबोच लिया, वहीं वारदात में शामिल तीसरा आरोपी एक अन्य बाल अपचारी हाथ नहीं लगा। पुलिस टीमों ने कड़ी मशक्कत करते हुए शनिवार को फरार हुए तीसरे आरोपी बाल अपचारी को भी निरुद्ध कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद मिनट बाद ही की दूसरी मोबाइल लूट, पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस
चार इमली की इस वारदात के कुछ ही मिनट बाद बदमाशों ने शिवाजी नगर में रहने वाले रमनीश तिवारी के बेटे वैभव तिवारी का मोबाइल भी लूट लिया था। तिवारी वर्तमान में मंत्रालय में पदस्थ हैं और पहले पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के ओएसडी रह चुके हैं। वैभव के परिजनों ने हबीबगंज थाने में शिकायत दी है, लेकिन अब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस घटना को लेकर थाना पुलिस और भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Indore News: दिग्विजय सिंह को दिखाए काले झंडे, फेंकी चूड़ियां और लगे "वापस जाओ" के नारे

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें