फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: मां की डांट से नाराज युवक ने होटल में जहर खाकर की खुदकुशी, आत्महत्या से पहले बहनों को किया फोन

Wed, 06 Nov 2024 03:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के एमपी नगर स्थित एक होटल में बैतूल निवासी 26 वर्षीय युवक विशाल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसने खुदकुशी से पहले अपनी बहनों को फोन कर बताया कि वह जिंदगी से परेशान है और अपनी जान दे रहा है।
विज्ञापन
मां ने डांटा तो युवक ने गुस्से में जान दे दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपी नगर के होटल में ठहरे बैतूल के युवक ने जहरीला खाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के पहले उसने अपने बहनों को फोन कर बताया भी था कि वह खुदकुशी कर रहा है। होटल का स्टाफ व पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एमपी नगर पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय विशाल पुत्र मूलचंद बैतूल का रहने वाला था तथा एक ठेकेदार के पास काम करता था। वह अपने काम पर नहीं गया तो मां ने उसे डांट दिया। इसके बाद वह घर में बताए बगैर भोपाल आ गया तथा यहां आकर एमपी नगर स्थित कान्हा क्रिस्टल होटल में रुक गया। मंगलवार को उसने अपनी दोनों बहनों को कॉल कर बताया कि वह जिंदगी से परेशान हो गया तथा अब आत्महत्या कर रहा है। थोड़ी देर बाद उसने होटल के स्टाफ को भी जहर खाने की बात बता दी। होटल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। उसे पहले जेपी और बाद में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद विशाल के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वे उसे लेकर बैतूल रवाना हो गए। सुसाइड नोट न मिलने के कारण खुदकुशी की वजह सामने नहीं आ सकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें