फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal:कांग्रेस ने निकाला अंबेडकर सम्मान मार्च,पटवारी बोल-BJP संविधान और अंबेडकर विरोधी,शाह का मांगा इस्तीफा

Tue, 24 Dec 2024 06:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला। भोपाल में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, विधायक आरिफ मसूद, आतिफ अकील समेत कई नेता इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
भोपाल में कांग्रेस का अंबेडकर सम्मान मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमित शाह द्वारा भीमराव अंबेडकर पर किए गए टिप्पणी का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी लगातार अलग-अलग तरीके से विरोध दर्ज कर रही है। डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला। भोपाल में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, विधायक आरिफ मसूद, आतिफ अकील समेत कई नेता इसमें शामिल हुए। अन्य जिलों में लोकल नेताओं ने इसका नेतृत्व किया।इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पीएससी के जीतू पटवारी ने कहा बीजेपी संविधान विरोधी, दलित विरोधी और अंबेडकर विरोधी है।
विज्ञापन


देश की जनता को किया जा रहा गुमराह
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सासंद दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा से दलितों, आदिवासियों, गरीब और मध्यमवर्ग विरोधी रही है। आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात करने के बजाय जनता को भ्रमित कर ध्यान बांटने का काम केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें कर रही हैं। बाबा साहेब के बनाये गये संविधान के साथ छेड़छाड़ कर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। बाबा साहेब का अपमान करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होना चाहिए। अमित शाह ने लोकसभा में बाबा साहेब का अपमान कर देश के सर्वहारा वर्ग का अपमान किया है, उसके लिए देश की जनता से उन्हें माफी मांगना चाहिए। 

संविधान को लेकर बार-बार प्रश्न उठाए
पटवारी ने कहा कि आरएसएस ने 50 साल तक अपने मुख्यालय पर झंडा नहीं लगाया, यह उसकी किस सोच को प्रदर्शित करता है। आरएसएस के सरसंघचालकों ने संविधान को लेकर बार-बार प्रश्न उठाए, भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की मूर्तियों, प्रतिमाओं को तोड़ों जाने की घटनाएं सामने आयी, जिसमें उसके कार्यकर्ता की भूमिका सामने आयी, इन सब दृष्टिकोणों की यदि तुलना की जाए तो यही सामने आता है कि मूल रूप से भारतीय जनता पार्टी दलित विरोधी है, अंबेडकर विरोधी है, संविधान विरोधी है। इसलिए अमित शाह इस्तीफा दें और मोदी जी देश की जनता से माफी मांगे।
विज्ञापन


मुद्दों से भटकाने का काम करती भाजपा
उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने के संविधान में कहा गया है कि इस देश में सभी नागरिकों को खाने, रहने, स्वतंत्रता से जीने का समान अधिकार है, उसमें भी भाजपा प्रश्न चिन्ह लगाती है। कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा भाजपा संसद और विधानसभा में मुद्दों से भटकाने का काम करती है। अड़ानी, मणिपुर और संभल जैसे मामलों पर सदन में बहस की मांग को लगातार ठुकरायी जा रही है। डॉ. अंबेडकर के समतामूलक, समानता और न्याय के सिद्धांत पर चलने की सलाह भाजपा को रास नहीं आ रही है। सदन में सत्ता पक्ष ने लगाता विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने डॉ. अंबेडकर जी का अपमान कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा की मनुवादी मानसिकता को उजागर किया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें