फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ हाईकोर्ट में पहुंची कांग्रेस, पटवारी बोले- BJP में दम है तो चुनाव लड़वाए

Thu, 28 Nov 2024 08:01 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा है कि बीना विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। सप्रे ने दल-बदल किया है, उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द की जाए। जीतू पटवारी ने कहा है कि बीजेपी में दम है तो सप्रे को इस्तीफा दिलवा कर चुनाव लड़वाए। 
विज्ञापन
पीसीसी में जीतू पटवारी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के बीना से विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ कांग्रेस ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई है। विधानसभा नेता प्रतिपत्र उमंग सिंघार ने कहा है कि विधायक सप्रे ने दल-बदल किया है, इसलिए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द की जाए। सप्रे 6 महीने से भाजपा के साथ हैं, लेकिन विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। वहीं पीसीसी चीफ ने कहा है कि बीजेपी में दम है तो निर्मला सप्रे को इस्तीफा दिलवा कर चुनाव लड़वाए। दरअसल विधायक निर्मला सप्रे लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 5 मई को राहतगढ़ में सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में मंच पर पहुंचीं थी। तब से वे कांग्रेस से दूरी बनाते हुए भाजपा के साथ हैं, लेकिन औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता नहीं ली है। इसी वजह से आधिकारिक तौर पर अब भी वो कांग्रेस की विधायक हैं। अब कांग्रेस ने निर्मला की सदस्यता खत्म कराने को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका लगाई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को जुलाई में हमने पत्र दिया था। विधानसभा ने कागज गुमा दिए। 90 दिन बाद भी अध्यक्ष ने कोई निर्णय नहीं लिया इसलिए हमें हाईकोर्ट जाना पड़ा
विज्ञापन




अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं की जासूसी की   
पीसीसी में गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लाडली बहना और किसानों से किए झूठे वादों की वजह से बीजेपी 2023 में जीती थी। उसके बाद लोकसभा में साथ दिया। डर से कांग्रेस के लोगों ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। देश में पहली बार ऐसा हुआ कि सभी विभाग के अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं की जासूसी की। सारी जानकारी बीजेपी को दी, जिससे ब्लैकमेल किया गया।



रामनिवास रावत के लूप-होल्स मिले बीजेपी को 
पटवारी ने कहा कि रामनिवास रावत के लूप-होल्स  भी बीजेपी के हाथ लग गए थे, लिहाजा वो बीजेपी में चले गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में जब से संविधान आया 50-50 करोड़ में विधायक खरीदे गए। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में भी फर्जीवाड़े से टेबल पर महज 3 हजार वोट से कांग्रेस को हराया गया। बीजेपी में दम है तो निर्मला सप्रे का इस्तीफा कराए और चुनाव में आए।
विज्ञापन


 CRPF की वर्दी पहन चुनाव लूटने की कोशिश की
पटवारी ने कहा कि हम बीना विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयार हैं। बीजेपी ने किसानों और बहनों को धोखा दिया है। झूठ बोलकर विधानसभा और लोकसभा में वोट लिया। श्योपुर जिले की विजयपुर क्षेत्र में डाकुओं ने आदिवासियों पर गोली चलाई। पुलिस बीजेपी का गमछा पहनकर काम कर रही थी। सीआरपीएफ की किराए की वर्दी पहनकर रामनिवास रावत ने चुनाव लूटने की कोशिश की।


पटवारी ने सीएम को दी चुनौती
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को चुनौती देते हुए कहा कि आप इतने लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं तो निर्मला सप्रे को इधर-उधर क्यों घुमा रहे हैं। आप में दम होगा तो आप जीतोगे, हम जनता के बीच में जाएंगे। हम में दम होगा तो हम जीतेंगे। जनता के ऊपर छोड़ो, वह क्या करना चाहती है। आप पहले लोकसभा चुनाव में उन्हें ले गए और हाथ ऊंचा करा दिया कि ये हमारी पार्टी में आईं। अब डर क्यों रहे हैं ? क्या कारण है कि आप इस्तीफा नहीं दिलवा रहे हो। अगर आप में बहादुरी है तो इस्तीफा दिलवाओ। पटवारी ने कहा कि हम चाहते हैं वह सदन में बैठें। अगर बीजेपी में गई हैं, तो इस्तीफा दें। हम तो उन्हें कोर्ट जाकर हटवाएंगे।  बीजेपी जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, उनका इस्तीफा क्यों नहीं करवा रहे हैं ? निर्मला सप्रे तो डरेंगी, क्योंकि उनको हारना है। बीजेपी तो बहादुर है। इस्तीफा दिलवाओ और जनता के बीच में जाओ।
विज्ञापन






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें